Rs 500 तक महंगे हुए Vi (वोडोफोन आइडिया) के प्रीपेड रीचार्ज प्लान, जानें नई कीमतें...

Vodafone Idea (Vi) ने भी अब अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है। नई कीमतें भारत में 25 नवंबर से लागू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Vi के 1,499 रुपये का प्लान अब 1,799 रुपये का हो जाएगा
  • वोडाफोन आइडिया का 599 रुपये का प्लान 799 रुपये में मिलेगा
  • नई कीमतें 25 नवंबर से होंगी लागू
Vodafone Idea (Vi) ने भी अब अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है। एक दिन पहले ही Airtel कंपनी ने एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र (ARPU) को बढ़ाने का कारण देते हुए कुछ ऐसा ही ऐलान किया था। नई कीमतें भारत में 25 नवंबर से लागू कर दी जाएंगी। वीआई ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स पर 500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इन पैक्स में डाटा टॉप-अप और अनलिमिटिड वॉयस बंडल आदि शामिल हैं। कंपनी ने यहां तक की अपने 79 रुपये के बेस वॉयस पैक की कीमत भी 20 रुपये बढ़ा दी है, जिसके बाद इसकी कीमत 99 रुपये हो गई है।

नई टैरिफ रेट्स की घोषणा करते हुए Vi ने कहा कि यह ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूज़र) प्रक्रिया में सुधार करेगा और वित्तीय तनाव झेल रही इंडस्ट्री को राहत पहुंचाएगा। वोडाफोन आइडिया का सबसे प्रीमियम 2,399 रुपये वाले रीचार्ज पैक की कीमत 25 नवंबर से बढ़कर 2,899 रुपये हो जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिन तक के लिए डेली 1.5 जीबी डाटा, डेली 100 एसएमएस की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है। कंपनी ने प्लान की कीमत में 500 रुपये का इज़ाफा किया है।
Advertisement

ठीक इसी तरह कई और वीआई प्लान की कीमतें भी बढ़ गई है। इसमें 1,499 रुपये का रीचार्ज प्लान भी शामिल है, जो कि अब बढ़कर 1,799 रुपये हो जाएगा। इस प्लान में ग्राहकों को 24 जीबी डाटा, 2,600 एसएमएस, अनलिमिटिड कॉलिंग और 365 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। 699 रुपये की कीमत बढ़कर 839 रुपये हो जाएगी और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए अब आको 719 रुपये चुकाने होंगे। पहले वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन तक के लिए डेली 2 जीबी डाटा, डेली 100 एसएमएस की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती थी। जबकि 599 रुपये के पैक में 2 जीबी की जगह डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। बाकि बेनेफिट्स 699 वाले पैक की तरह समान है। 379 रुपये की कीमत अब 459 रुपये हो जाएगी, जिसमें ग्राहकों को 84 दिन तक की वैलिडिटी के साथ 6 जीबी डाटा, डेली 1000 एसएमएस की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

वहीं, कंपनी के 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान 449 रुपये और 399 रुपये की कीमत अब क्रमश: 539 रुपये और 479 रुपये हो जाएगी। पहले वाले प्लान में उपरोक्त सभी बेनेफिट्स के साथ डेली 2 जीबी डाटा मिलता है, वहीं 399 रुपये वाला पैक डेली 1.5 जीबी डाटा प्रदान करता है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें, तो इसमें 149 रुपये, 219 रुपये, 249 रुपये और 299 रुपये की कीमत वाले प्लान की कीमत बढ़ोतरी के बाद क्रमश: 179 रुपये, 269 रुपये, 299 रुपये और 359 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

79 रुपये का वीआई वॉयस टैरिफ प्लान अब आपको 99 रुपये में मिलेगा। इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डाटा व 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। डाटा टॉप-अप्स में 48 रुपये, 98 रुपये, 251 रुपये और 351 रुपये की कीमत वाले प्लान की कीमत बढ़ोतरी के बाद क्रमश: 58 रुपये, 118 रुपये, 298 रुपये और 418 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone Idea Prepaid Packs
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.