अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा वाले नए Vi इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च, कीमत 599 रुपये से शुरू

Vi के मुताबिक, Vi के RedX पोस्टपेड प्लान के ग्राहक हर साल 2,999 रुपये कीमत के सात दिनों के वीआई इंटरनेशनल रोमिंग फ्री पैक के साथ इंटरनेशनल ट्रैवल का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 23 मई 2022 21:18 IST
ख़ास बातें
  • इन इंटरनेशनल रोमिंग पैक की रेंज 599 से 5,999 रुपये के बीच है
  • UAE, UK,US, France, Germany, Indonesia, Italy आदि देशों के लिए आऐंगे काम
  • इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा भी मिलता है

Vi के इन पैक की रेंज 599 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक है

Vi (Vodafone Idea) ने सोमवार को अपने ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोमिंग पैक पेश किए हैं। नए वीआई अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक की रेंज 599 से 5,999 रुपये के बीच है। इनमें से सबसे सस्ता पैक 24 घंटे की वैधता के साथ आता है, जबकि सबसे महंगा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी से लैस है। यूएई, यूके,यूएस, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और ब्राजील जैसे देशों की यात्रा करने वाले ग्राहक इन प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं। यह इन देशों में रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और डेटा देते हैं। Vi पोस्टपेड रोमिंग पैक ऑलवेज ऑन फीचर के साथ आते हैं, जो कि सब्सक्राइब्ड पैक के समाप्त होने के बाद भी इंटरनेशनल रोमिंग पर अत्यधिक रेट को रोकने के काम आता है।

टेलीकॉम ऑपरेटर ने सोमवार को ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक की एक नई रेंज लॉन्च की। Vi इंटरनेशनल रोमिंग पैक 599 रुपये से शुरू होते हैं, जो एक दिन की वैधता के साथ आता है और 5,999 रुपये तक के पैक पर खत्म होते हैं, जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। सभी पैक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट देते हैं।
Advertisement

वर्तमान में, Vi लोकल सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ 81 देशों में रोमिंग सर्विस दे रहा है। इसने यह सुनिश्चित करने के लिए एक ऑलवेज ऑन फीचर को भी पेश किया है कि सब्सक्राइबर प्लान की समाप्ति के बाद भी ग्राहकों से अत्यधिक शुल्क नहीं लिया जाए। उदाहरण के लिए, जिन यात्रियों ने सात-दिनों की वैलिडिटी वाला Vi पोस्टपेड रोमिंग पैक सब्सक्राइब किया है, और उन्हें अपनी यात्रा को आगे भी जारी रखना है, तो वे वॉइस, एसएमएस और डेटा के लिए अपने फोन का उपयोग करना जारी रख सकते हैं, और यूजर्स द्वारा इस्तेमाल की गई इन सर्विस के लिए उनसे स्टैंडर्ड रेट से शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, यह स्टैंडर्ड रेट केवल तब तक लागू होगा, जब तक यूजर का बिल 599 रुपये तक सीमित रहता है। 599 रुपये के पार जाने पर, यूजर्स को प्रत्येक दिन के लिए 599 रुपये का भुगतान करना होगा।

Vi के मुताबिक, Vi के RedX पोस्टपेड प्लान के ग्राहक हर साल 2,999 रुपये कीमत के सात दिनों के वीआई इंटरनेशनल रोमिंग फ्री पैक के साथ इंटरनेशनल ट्रैवल का लाभ उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vi, Vi International Roaming Packs

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.