Vi Diwali Offer : वोडा-आइडिया ग्राहक जीत सकते हैं 3499 रुपये वाला रिचार्ज, करना होगा ये काम

कंपनी उन ग्राहकों को निश्चित तोहफा दे रही है, जो Vi ऐप के जरिए अपना मोबाइल रिचार्ज कराएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Vi का दिवाली ऑफर
  • ऐप से रिचार्ज कराने पर रिवॉर्ड्स
  • डेटा और वाउचर जीतने का मौका

ग्राहक एक जीबी से लेकर 30 जीबी डेटा तक हासिल कर पाएंगे। उनके पास डिस्‍काउंट कूपन जीतने का मौका है।

Vi Diwali Recharge Offer : दीपावली के मौके पर वोडा-आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी उन ग्राहकों को निश्चित तोहफा दे रही है, जो Vi ऐप के जरिए अपना मोबाइल रिचार्ज कराते हैं। रिवॉर्ड्स के तहत ग्राहकों को एक्‍स्‍ट्रा डेटा, वाउचर और यहां तक कि 3499 रुपये का सालाना रिचार्ज पैक ऑफर किया जा रहा है। वीआई का कहना है कि ऑफर 3 नवंबर तक वैलिड है और उन ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा जो वीआई के ऐप से मोबाइल रिचार्ज कराएंगे। 

रिचार्ज के बाद ग्राहक स्पिन टु वील (spin the wheel) के लिए क्‍वालिफाई कर जाएंगे। इसमें एक तरह का चरखा सामने आता है। उस पर टैप करना होता है। चरखा जहां रुकता है, वह रिवॉर्ड ग्राहक को दिया जाता है। वीआई के दिवाली ऑफर की खासियत है कि वह 3499 रुपये तक निश्चित उपहार की पेशकश कर रहा है।  
Advertisement

ग्राहक एक जीबी से लेकर 30 जीबी डेटा तक हासिल कर पाएंगे। उनके पास डिस्‍काउंट कूपन जीतने का मौका है। सबसे बड़ा तोहफ 3499 रुपये के सालाना रिचार्ज का है। 
 

ऐसे पाएं Vi दिवाली रिवॉर्ड्स? 

दिवाली रिवॉर्ड पाने के लिए ग्राहक को Vi ऐप पर जाना होगा। वह कोई भी रिचार्ज प्‍लान अपने लिए चुन सकता है। रिचार्ज कराने के बाद एक आसान से सवाल का जवाब देना होगा। फ‍िर स्पिन टु वील खेलना होगा, जो रिजल्‍ट आएगा वह यूजर के मोबाल नंबर पर भेज दिया जाएगा। 
Advertisement
 

Vi दिवाली रिवॉर्ड्स में क्‍या है?

Vi दिवाली रिवॉर्ड्स में 6 सुनिश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। पहला रिवॉर्ड 1 जीबी डेटा है, जो एक दिन के लिए वैलिड होगा। इसके अलावा 2 जीबी और 3 जीबी डेटा 3 दिनों के लिए जीत सकता है, जबकि 45 दिनों के लिए 30 जीबी डेटा जीतने का भी मौका है। 70 फीसदी ऑफ के साथ एक वाउचर जीता जा सकता है। सबसे बड़ा प्राइज 3499 रुपये के सालाना रिचार्ज का है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.