Vi ग्राहक अब Vi App के जरिए बुक करा सकते हैं COVID-19 वैक्सिन स्लॉट, जानें कैसे

Vi (Vodafone Idea) ने ऐलान किया है कि अब उनके ग्राहक Vi ऐप के माध्यम से COVID-19 वैक्सीन स्लॉट बुक करा सकते हैं। वीआई ने ग्राहक को यह सुविधा प्रदान करने के लिए CoWIN app को अपने प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Vi app और CoWIN app का इंटीग्रेशन किया गया है
  • उम्र, वैक्सीन डोज़ और वैक्सनी के नाम जैसे फील्टर लगाकर सर्च कर सकते हैं स
  • प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहक को मिल सकता है डोज़
Vi (Vodafone Idea) ने ऐलान किया है कि अब उनके ग्राहक Vi ऐप के माध्यम से COVID-19 वैक्सीन स्लॉट बुक करा सकते हैं। वीआई ने ग्राहक को यह सुविधा प्रदान करने के लिए CoWIN app को अपने प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया है। वीआई यूज़र्स अब उपलब्ध वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग कराने के लिए और स्लॉट उपलब्ध होने पर रिमाइंडर सेट करने जैसी सुविधाएं वीआई ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यूज़र्स वैक्सीन स्लॉट को सर्च करने के लिए वीआई ऐप पर अपनी उम्र, वैक्सीन के नाम आदि फील्टर लगा सकते हैं।

Vi ने ऐलान किया है कि अब प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर VI App के माध्यम से उपलब्ध वैक्सिनेशन स्लॉट बुक करा सकते हैं। कंपनी ने ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए VI App और CoWIN app को इंटीग्रेट कर दिया है। वीआई ग्राहक उपलब्ध स्लॉट को अपनी एज ग्रुप, डोज़, फ्री/पेड और वैक्सीन नेम Covishield, Covaxin, or Sputnik V आदि फील्टर लगाकर भी आसानी से सर्च कर सकते हैं। स्लॉट मिलने पर आप वीआई ऐप के जरिए ही अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।
Advertisement
 

How to book a vaccine slot on Vi app

नेटवर्क प्रोवाइडर ने अपने ग्राहकों को के लिए वैक्सिनेशन स्लॉट प्राप्त करने का तरीका आसान बना दिया है, ताकि वह कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी से बचे रहें। अपने स्मार्टफोन पर वीआई ऐप से वैक्सीन स्लॉट बुक करने के लिए आपको क्या कुछ करना होगा, आइए जानते हैं....

- सबसे पहले अपने फोन में Vi app ओपन करें।
Advertisement

- इसके बाद आपको Get Yourself Vaccinated Today विकल्प पर क्लिक करना है, जो कि आपको स्क्रीन के निचले हिस्से पर स्थित मिलेगा।

- अब यूज़र्स को स्लॉट सर्च करने के लिए अपनी लोकेशन डालनी होगी, जिसमें आपको अपने जिले, राज्य और पिनकोड की जानकारी डालनी होगी।  
Advertisement

- अब यूज़र्स स्लॉट सर्च करने के लिए अपनी उम्र का समूह जैसे 18-44/ age 45+ एंटर करना होगा। फिर आप कौन-सी डोज़ सर्च कर रहे हैं पहली या दूसरी, कौन-सी वैक्सिन चाहिए Covishield/ Covaxin/ Sputnik V और फ्री चाहिए या फिर पेड... जैसे फील्टर्स लगा सकते हैं। जिसके बाद उनके मन मुताबिक उपलब्ध वैक्सिनेशन स्लॉट की जानकारी उन्हें ऐप के जरिए प्राप्त होगी।
Advertisement

- सभी फील्टर लगाने के बाद आपको उस तारीख का चयन करना है, जिस दिन आपको वैक्सिनेशन लेना है।

- वीआई ऐप फिर अंतिम पुष्टि के लिए आपको CoWIN पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone India, CoWIN, Vaccine Booking
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.