Vi (Vodafone Idea) इस प्लान से रीचार्ज करने पर दे रही है 50 जीबी अतिरिक्त डेटा, लेकिन...

Vi अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 1,499 रुपये प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने पर 50 जीबी का अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा दे रही है, जिसके बाद यूज़र्स को प्लान में कुल 74 जीबी डेटा मिलेगा।

Vi (Vodafone Idea) इस प्लान से रीचार्ज करने पर दे रही है 50 जीबी अतिरिक्त डेटा, लेकिन...

Vi अपने चुनिंदा ग्राहकों को 1,499 रुपये प्लान पर 50 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है

ख़ास बातें
  • Vi अपने चुनिंदा ग्राहकों को 50 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है
  • यह लाभ 1,499 रुपये के प्लान से रीचार्ज करने पर मिलेगा
  • इस प्लान की वैधता 365 दिन है और इसमें असीमित कॉलिंग भी मिलती है
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान को रीचार्ज कराने पर 50 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है, जिसके बाद प्लान में कुल 74 जीबी डेटा मिलेगा। प्रीपेड प्लान सामान्य रूप से 24 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है और इसमें 365 दिनों की वैधता के साथ असीमित वॉइस कॉल और 3,600 एसएमएस मिलते हैं। 1,499 रुपये Vi प्रीपेड प्लान डेटा के अलावा वीआई मूवीज़ और टीवी ऐप का मुफ्त एक्सेस भी देता है।

OnlyTech के अनुसार, Vi अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 1,499 रुपये प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने पर 50 जीबी का अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा दे रही है, जिसके बाद यूज़र्स को प्लान में कुल 74 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेटा Vi ऐप के जरिए पेश किया जा रहा है, हालांकि कुछ मामलों में, ऑपरेटर एसएमएस के जरिए ग्राहकों को नए ऑफर के बारे में भी बता रहा है।

अतिरिक्त डेटा 24 जीबी को बढ़ा कर 74 जीबी कर देता है और यह हाई स्पीड कोटा होगा। बता दें कि इस प्रीपेड प्लान में डेटा के अलावा यूज़र्स को असीमित वॉइस कॉल और 3,600 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इसकी वैधता 365 दिन है।
 
vi

ट्विटर पर कुछ यूज़र्स ने लिखा है कि ऑफर को वीआई ऐप और एसएमएस के जरिए सूचित करने के वाबजूद ऑपरेटर ने रीचार्ज करने पर उन्हें 50 जीबी डेटा नहीं दिया।

Vi ने हाल ही में अपने नए सिम कनेक्शन का ऑर्डर देने वाले ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया था। इस महीने की शुरुआत में, ऑपरेटर ने कथित तौर पर कुछ यूज़र्स के लिए अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा भी शुरू की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  2. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  4. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
  7. Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
  8. एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
  9. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »