BSNL के इस प्रीपेड प्लान में 197 रुपये के रिचार्ज में 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ अन्य बेनेफिट्स

BSNL का 197 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान सभी सर्किलों में प्लान एक्सटेंशन के तहत उपलब्ध है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का 197 रुपये वाला र‍िचार्ज सबसे आकर्षक नजर आता है
  • कोई भी टेलिकॉम ऑपरेटर इस दाम में 150 दिनों की वैलिडिटी ऑफर नहीं कर रहा
  • इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल के फायदे भी ऑफर किए गए हैं

घाटे से जूझ रही BSNL को भी केंद्र सरकार द्वारा वित्‍तीय मदद का ऐलान किया गया है।

सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL हर बार अपने प्रीपेड रिचार्ज से चौंकाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। BSNL ने एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। 197 रुपये के इस नए प्‍लान में 150 दिनों की वैलिडिटी और रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और SMS के फायदे भी ऑफर किए गए हैं। हालांकि यहां एक गौर करने वाला पहलू है। BSNL के इस प्‍लान में यूजर्स को रिचार्ज के पहले 18 दिनों के लिए ही रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। उसके बाद वैलिडिटी बाकी रहने तक स्‍पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। यूजर्स को फ्री इनकमिंग कॉल्स मिलती रहेंगी, लेकिन आउटगोइंग कॉल्स के लिए उन्हें अपने प्लान में टॉप-अप करना होगा। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त SMS के फायदे मिलते रहेंगे। 

BSNL का 197 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान सभी सर्किलों में प्लान एक्सटेंशन के तहत उपलब्ध है। इसे BSNL की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles ने दी थी।

दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स के रिचार्ज प्‍लान से तुलना की जाए, तो BSNL का 197 रुपये वाला र‍िचार्ज सबसे आकर्षक नजर आता है। खबर लिखे जाने तक इस दाम में कोई भी टेलिकॉम ऑपरेटर 150 दिनों की वैलिडिटी ऑफर नहीं कर रहा है।  

घाटे से जूझ रही BSNL को केंद्र सरकार द्वारा भी वित्‍तीय मदद का ऐलान किया गया है। केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि आने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान BSNL में 44,720 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया जाएगा। इसके अलावा भी BSNL को VRS स्‍कीम के लिए 7,443.57 करोड़ रुपये और GST के पेमेंट के लिए अनुदान सहायता के रूप में 3,550 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 
Advertisement

बात करें दूसरे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की, तो BSNL अपने यूजर्स को कई ऑफर पेश कर रही है। कंपनी के 247 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से बेनेफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ में 50GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान में कंपनी EROS now फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। इसके अलावा BSNL के 249 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में 54 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.