टेलीनॉर ने किया सबसे सस्ती 4जी सेवा देने का वादा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 18:15 IST
देश में 4जी सेवाओं के लॉन्च के साथ इसके लिए भी प्राइस वॉर छिड़ गई है। नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनॉर की भारतीय इकाई ने कहा कि वह तेज इंटरनेट स्पीड वाली 4जी सेवाओं को सबसे कम दर में ग्राहक को उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने ब्रांड अभियान सबसे सस्ता के तहत सबसे सस्ती सेवा प्रदान करेगी।

टेलीनॉर इंडिया कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी शरद मेहरोत्रा ने 4जी सेवा का शुभारंभ किए जाने के बाद कहा कि टेलीनॉर इंडिया आम लोगों के बाज़ार की ऑपरेटर है। हम सबसे सस्ती सेवा देने को प्रतिबद्ध हैं। हमने अपनी सबसे सस्ता की स्थिति को जारी रखेंगे। अब ग्राहक डिजिटल अनुभव चाहते हैं। यही वजह है कि इस एलटीई बैंड में उतरे हैं।’’

टेलीनॉर पहले ही वाराणसी में नैरो बैंड 4जी सेवा प्रदान कर रही है जिसके तहत औसत डाउनलोड स्पीड 2 मेगाबिट प्रति सेकेंड की है। कंपनी 1 जीबी 4जी डेटा 149 रुपये व 2 जीबी डेटा 249 रुपये में दे रही है। यह अन्य ऑपरेटरों की तुलना में लगभग आधा है।

हालांकि, टेलीनॉर की प्रतिद्वंद्वी कंपनियां अधिक स्पीड वाली संपूर्ण 4जी सेवा का वादा कर रही हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ लागत के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा तथा रिलायंस जियो का प्रवेश उसके लिए प्रमुख चुनौती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telenor, Telenor 4G Service

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.