Tejas Networks को BSNL से मिला सिस्टम अपग्रेड करने के लिए 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर

यह ऑर्डर BSNL के देश भर में IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 22:51 IST
ख़ास बातें
  • तेजस नेटवर्क्स के पास 75 से अधिक देशों में कस्टमर्स हैं
  • यह डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के साथ भी बिजनेस करती है
  • BSNL जल्द ही 4G सर्विसेज शुरू करेगी

इस कॉन्ट्रैक्ट के 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है

टाटा ग्रुप की कंपनी Tejas Networks को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 696 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर BSNL के देश भर में IP-MPLS बेस्ड एक्सेस एंड एग्रीगेशन नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए है। टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए वायरलेस नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली तेजस नेटवर्क्स के पास 75 से अधिक देशों में कस्टमर्स हैं। 

टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर के अलावा तेजस नेटवर्क्स डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के साथ भी बिजनेस करती है। BSNL से मिले कॉन्ट्रैक्ट के तहत, तेजस नेटवर्क्स अपने नेक्स्ट जेनरेशन एक्सेस एंड एग्रीगेशन राउटर्स की 'TJ1400' सीरीज के 13,000 से ज्यादा राउटर्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी। इस कॉन्ट्रैक्ट के 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। तेजस नेटवर्क्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Sanjay Nayak ने कहा, "हम इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल कर खुश हैं। यह हमारी कंपनी के लिए अभी तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। हम एक बेहतर और मजबूत IP/MPLS नेटवर्क बनाने के लिए BSNL के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं। इससे BSNL के बढ़ते डेटा ट्रैफिक की जरूरत पूरी करने में आसानी होगी। इससे हमें हमारे कैरियर राउटिंग प्रोडक्ट्स को इंस्टॉल करने का एक उत्कृष्ट मौका मिला है।" 
Advertisement

BSNL की लगभग एक लाख 4G साइट्स लगाने के लिए बिड पर मंत्रियों का समूह (GoM) विचार कर रहा है। इसके लिए परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों के अंदर पूरे देश में कंपनी 4G सर्विसेज शुरू करेगी। इसके बाद BSNL की 5G सर्विसेज शुरू करने की योजनाहै। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया थआ कि महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित पूरे देश में BSNL की 4G सर्विसेज परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों में शुरू होंगी। उन्होंने कहा था कि इसके बाद कंपनी 5G सर्विसेज पर जाएगी। 

केंद्र सरकार ने BSNL के लिए 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.