अब एक साल की वैधता वाले मोबाइल डेटा पैक भी मिलेंगे

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 17:58 IST
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल डेटा पैक की वैधता अवधि को बढ़ाकर 365 दिन करने की मंजूरी दे दी। अभी तक यह 90 दिन है। इसका मकसद डेटा का कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन देना और पहली बार के इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को आकर्षित करना है।

ट्राई ने कहा, "नियामक को डेटा पैक की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह मिल रहे हैं। (ये विशेष टैरिफ वाउचर हैं जो सिर्फ डेटा लाभ के साथ आते हैं)। मुख्य रूप से यह कदम उन ग्राहकों के लिए है जो कम मूल्य का अधिक वैधता अवधि का डेटा पैक चाहते हैं।"
Advertisement

अभी कोई भी कंपनी अधिकतम 90 दिन की वैधता अवधि का रिचार्ज वाउचर जारी कर सकती है। यदि ग्राहक निश्चित समयावधि में पूरे डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो शेष डेटा समाप्त हो जाता है।

ट्राई ने विचार विमर्श की प्रक्रिया के बाद दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण नियमन (टीसीपीआर) में संशोधन कर डेटा की वैधता अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Mobile, Telecom, TRAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.