Samsung Galaxy M01 Core लॉन्च से बहुत दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy M01 Core होगा Samsung Galaxy M01 का कमज़ोर वेरिएंट, जो इनफिनिटी-वी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जून 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 का ही कमज़ोर वर्ज़न होगा यह फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट
  • Samsung Galaxy M01s पर भी काम कर रही है कंपनी
Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह सैमसंग का अगला किफायती स्मार्टफोन होगा। यह फोन कथित तौर पर वाई-फाई अलाइंस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इशारा मिलता है कि यह जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, और अब इस सर्टिफिकेशन के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही मार्केट में इसका कमज़ोर वर्ज़न लेकर आने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 फोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था।

यह कथित Samsung Galaxy M01 Core फोन वाई-फाई अलाइंस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसका मॉडल नंबर SM-M013F/DS है। याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर फोन हाल ही में गूगल कंसोल लिस्टिंग और ब्लूटूश एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां भी इसका मॉडल नंबर SM-A013F_DS  था। दोनों ही मॉडल नंबर प्रमुख मॉडल नंबर को छोड़कर काफी हद तक एक जैसे ही हैं। इससे पता चलता है कि लेटेस्ट वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग में लिस्ट फोन सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर मॉडल हो सकता है।
Advertisement

खबर है कि Samsung Galaxy M01s वेरिएंट पर भी काम चल रहा है, और यह SM-M017F/DS मॉडल नंबर भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है।

वाई-फाई अलाइंस लिस्टिंग के मुताबिक, कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। यह फोन डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) और वाई-फाई डायरेक्ट के साथ आएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर की कीमत गैलेक्सी एम01 से कम हो सकती है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी गैलेक्सी एम01एस वेरिएंट पर भी काम कर रही है, जो कि 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.