Vodafone के इस प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलता है 2.8 जीबी डेटा

जानकारी मिली है कि Vodafone अपने एक अनलिमिटेड प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब कंपनी की ओर से चुनिंदा ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में दोगुना डेटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 जुलाई 2018 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ने अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया
  • 199 रुपये वाले वोडाफोन पैक से रीचार्ज कराने पर कुल 78.4 जीबी डेटा मिलेगा
  • इस रीचार्ज पैक में 1 जीबी डेटा की कीमत 2.54 रुपये है
जानकारी मिली है कि Vodafone अपने एक अनलिमिटेड प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। अब कंपनी की ओर से चुनिंदा ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में पहले की तुलना में दोगुना डेटा दिया जा रहा है। वोडाफोन के 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब यूज़र को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2.8 जीबी डेटा 3जी/ 4जी डेटा मिल रहा है। इस पैक की वैधता पहले की तरह 28 दिनों की है। इस तरह से यूज़र को एक बार 199 रुपये वाले वोडाफोन पैक से रीचार्ज कराने पर कुल 78.4 जीबी डेटा मिलेगा। 199 रुपये वाला वोडाफोन का प्रीपेड पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। यूज़र इस पैक में मुफ्त एसएएमएस नहीं भेज सकते हैं।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, Vodafone ने अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2.8 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इस पैक में हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था। हालांकि, यह रीचार्ज पैक अभी चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा यह पैक उन सर्कल में ही उपलब्ध है जहां इस टेलीकॉम कंपनी की 4जी सेवाएं हैं। इसका मतलब है कि आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, मध्य-प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के यूज़र इन पैक का फायदा नहीं उठा सकेंगे।
Advertisement

199 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा की बात करें तो यूज़र हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बात कर सकेंगे। हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। देखा जाए तो इस रीचार्ज पैक में 1 जीबी डेटा की कीमत 2.54 रुपये है।

199 रुपये वाले Vodafone पैक को सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्रीपेड पैक से चुनौती मिलेगी। Jio के इस प्रीपेड पैक में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसके साथ Jio TV, Jio News, Jio Cinema और अन्य जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.