रिलायंस जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफरः 1 जीबी की सीमा के बाद ऐसे करें 4जी डेटा का इस्तेमाल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2017 13:13 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो हैप्पी न्यू ईयर प्लान 31 मार्च तक चलेगा
  • इस पैक के तहत हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है
  • नए 51 रुपये वाले बूस्टर पैक से 1 जीबी डेटा 4जी डेटा ले सकते हैं
रिलायंस जियो ने अपने नए डेटा बूस्टर प्लान पेश कर दिए हैं। जियो ने 51 रुपये और 301 रुपये के दो नए डेटा बूस्टर पैक लॉन्च किए हैं। ये दोनों पैक माय जियो ऐप पर उपलब्ध हैं। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक पिछले रविवार (1 जनवरी) से हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहाे हैं।

हैप्पी न्यू ईयर पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड फोन कॉल और एसएमएस ऑफर मिलता है। जबकि डेटा लिमिट एक जीबी 4जी डेटा है। लेकिन इसके बाद ग्राहकों को 2जी स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। नए डेटा बूस्टर पैक के तहत ग्राहक 4जी स्पीड पर अपग्रेड कर सकते हैं। माय जियो ऐप में 51 रुपये वाले डेटा एड-ऑन पैक में 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन है। वहीं 301 रुपये वाले डेटा एड-ऑन पैक में ग्राहकों को 6 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।  जानें 1 जीबी डेटा लिमिट के बाद रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 4जी स्पीड को इस तरह बढ़ा सकते हैं।
  1. अपने फोन पर मौज़ूद मायजियो ऐप में जाएं।
  2. लॉग इन या रजिस्टर करें। आपका जियो नंबर ही आपका यूज़रनेम है।
  3. अब, आपको जियो ऐप की एक लिस्ट दिखेगी। मायजियो ऐप को खोलें।
  4. यूज़ेज और डेटा पर टैप करें- इससे आपको एक जीबी डेटा लिमिट खत्म होने का पता चल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो की स्पीड हमेशा एकसी नहीं रहती, और कई बार इंटरनेट कनेक्शन धीमा ही रहता है।
  5. अगर आपकी डेटा लिमिट खत्म हो गई है तो बैक आइकन पर टैप करें और फिर मुख्य स्क्रीन पर जाएं।
  6. रीचार्ज पर टैप करें।
  7. बूस्टर पर टैप करें।
  8. अब अपना प्लान चुनें और दांयीं तरफ कीमत पर टैप करें।
  9. इसके बाद आपके सामने पेमेंट स्क्रीन खुल जाएगा, जहां आप जियोमनी, क्रेडिट या डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
 
याद दिला दें कि रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल मिलता था। हालांकि, ग्राहक एक दिन में तेज स्पीड में सिर्फ 4 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकते थे। यह ऑफर पिछले महीने खत्म हो गया। 1 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं अब 31 दिसंबर तक उपलब्ध होंगी। 4 दिसंबर के बाद सिम खरीदने वाले ग्राहकों को हैप्पी न्यू ऑफर प्लान मिलेगा। जो ग्राहक पहले से रिलायंस जियो वेलकम ऑफर का फायदा उठा रहे थे, उन्हें भी 1 जनवरी से हैप्पी न्यू ईयर प्लान का फायदा मिलेगा।
Advertisement

पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे। हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। कंपनी पहले ही प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का खुलासा कर चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, 4G data, Booster pack, Happy new year

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.