Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ मिलेगा जियो का डबल डेटा ऑफर

Airtel के बाद Reliance Jio ने ऐलान किया है कि Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro खरीदने वाले यूज़र्स जियो के 198 रुपये या उससे महंगे रीचार्ज पर दोगुना डेटा पाएंगे।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ मिलेगा जियो का डबल डेटा ऑफर
ख़ास बातें
  • शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं
  • रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है
  • Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro के साथ एयरटेल भी दे रही है दोगुना डेटा
विज्ञापन
Airtel के बाद Reliance Jio ने ऐलान किया है कि Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro खरीदने वाले यूज़र्स जियो के 198 रुपये या उससे महंगे रीचार्ज पर दोगुना डेटा पाएंगे। दोगुना डेटा के अलावा Jio यूज़र्स रेडमी नोट सीरीज़ के फोन के साथ 2,400 रुपये का कैशबैक वाउचर भी पाएंगे। इसके लिए 299 रुपये का जियो रीचार्ज इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि एयरटेल रेडमी नोट सीरीज़ के इन हैंडसेट के साथ चुनिंदा रीचार्ज पैक चुनने पर डबल डेटा ऑफर दे रही है। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी है।

ऐसा लगता है कि पहले के डबल डेटा ऑफर्स की तरह इस ऑफर के लिए भी जियो यूज़र्स के पास प्राइम मेंबरशिप होना ज़रूरी है। इसके बाद ही Redmi Note 7 या Redmi Note 7 Pro हैंडसेट के साथ दोगुना डेटा मिलेगा। इसके अलावा Redmi Note 7 सीरीज़ के यूज़र को चार रीचार्ज तक डबल डेटा दिया जाएगा।

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro के जियो डबल डेटा ऑफर पाने का तरीका?
1. जियो डबल डेटा ऑफर का फायदा पाने के लिए रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो यूज़र्स को 198 रुपये या उससे महंगे पैक से रीचार्ज कराना होगा।
2. रीचार्ज होते ही उन्हें डबल डेटा वाउचर मिलेगा।
3. दोगुना डेटा को अकाउंट से जोड़ने के लिए यूज़र्स को मायजियो ऐप में जाकर वाउचर को रीडीम करना होगा।

गौर करने वाली बात है कि आप चाहें जब भी वाउचर रीडीम करें, डबल डेटा की वैधता मुख्य रीचार्ज पैक वाली ही होगी।
 
Redmi

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7 Pro की बिक्री 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू। Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल 6 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  2. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  3. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  4. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  5. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  6. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  10. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »