Reliance Jio ने शुरू किया 10 शहरों में 5G नेटवर्क, हाई-स्पीड कवरेज 236 शहरों तक पहुंची

टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं
  • ये कंपनियां नेटवर्क पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं
  • देश में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या बढ़ रही है

इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने मंगलवार को अपनी 5G सर्विसेज आठ राज्यों के 10 शहरों में शुरू की हैं। इसके साथ ही कंपनी का 5G नेटवर्क 236 शहरों तक पहुंच गया है। इन शहरों में कंपनी के यूजर्स को जियो वेल्कम ऑफर का इस्तेमाल कर बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के 1 Gbps तक की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल करने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। 

कंपनी ने ये सर्विसेज आंध्र प्रदेश में हिंदुपुर, मदनापल्ली और प्रोदत्तूर, छत्तीसगढ़ में रायगढ़, ओडिशा में तलचर, पंजाब में पटियाला, राजस्थान में अलवर, तेलंगाना में मंचेरियल, उत्तराखंड में रूड़की और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू की हैं। रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, "हमें आठ राज्यों के 10 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत कर खुशी है। इसके साथ कंपनी की ये सर्विसेज 236 शहरों में पहुंच गई हैं।" प्रवक्ता का कहना था कि इन शहरों के यूजर्स को बेहतर टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ ही ई-गर्वनेंस, एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, गेमिंग, IT, एग्रीकल्चर और हेल्थकेयर में आगे बढ़ने के कई अवसर भी मिलेंगे। 

टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं। इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। 

अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। कर्ज के बोझ से दबे इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं। पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम सेक्रेटरी K Rajaraman ने कहा था, "5G के कारण यह वर्ष रोमांचक रहा है। यह एक बड़ा कदम है। हम अगले वर्ष 5G के तेजी से विस्तार की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने बताया था कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने के लिए सरकार उपाय करना जारी रखेंगी। Reliance Jio और Bharti Airtel ने पिछले वर्ष नवंबर में संयुक्त तौर पर लगभग 25 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.