रिलायंस जियो सिम की होगी होम डिलिवरी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 15:42 IST
ख़ास बातें
  • आधिकारिक तौर पर रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी शुरू
  • रिलायंस जियो ने इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है
  • होम डिलिवरी अभी इनवाइट सिस्टम पर आधारित है
पुरानी योजना को अमल में लाते हुए रिलायंस जियो ने आधिकारिक तौर पर अपने सिम कार्ड की होम डिलिवरी का काम शुरू कर दिया है। अभी यह एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसे बड़े शहरों में लॉन्च किया गया है। कंपनी के इस प्रोजेक्ट के बूते ग्राहक बिना रिटेल स्टोर जाए घर पर ही रिलायंस जियो का सिम कार्ड हासिल कर लेंगे।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी इसके लिए एक अलग वेबसाइट लॉन्च करेगी, जहां पर ग्राहक रिलायंस जियो के सिम के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। इस दौरान ही सिम कार्ड की होम डिलिवरी का वक्त भी निर्धारित किया जा सकेगा। लेकिन, कंपनी का यह पायलट प्रोग्राम अभी इनवाइट सिस्टम पर आधारित है।
Advertisement

रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी का पायलट प्रोजेक्ट फेज़ के आधार पर रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी इस प्रोजेक्ट की टेस्टिंग कर रही है। इसे अभी अहमदाबाद, बैंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पुणे और विशाषापत्तनम के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के तहत, लोगों को जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी के लिए इनवाइट भेजा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि यूज़र इनवाइट के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं। बल्कि, रिलायंस जियो खुद ही "प्रभाव" रखने वाले लोगों को इनवाइट देगी। रिलायंस जियो के कमर्चारी भी इस प्रोग्राम के तहत लोगों को रेफर नहीं कर पाएंगे। इसके लिए बनाई गई टीम ही इनवाइट के लिए ग्राहकों का चुनाव कर सकती है।
Advertisement

रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी का इनवाइट पाने वाले यूज़र अपनी चाहत और सुविधा के अनुसार सिम कार्ड मुहैया कराने का वक्त तय कर सकते हैं। आप चाहें तो इनवाइट मिलने के 30 मिनट के अंदर भी डिलिवरी का आवेदन दे सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा रिलायंस जियो ने हाउसिंग सोसाइटी और एंटरप्राइज़ के लिए नए प्रोग्राम की शुरुआत की है, ताकि और नए यूज़र के लिए सिम कार्ड खरीदना आसान हो जाए। हाउसिंग सोसाइटी और एंटरप्राइज़ के अधिकारी इसके लिए वेबसाइट पर सिम कार्ड पाने की इच्छा जता सकते हैं। अगर आवेदन को स्वीकार किया गया तो रिलायंस जियो की टीम उस हाउसिंग सोसाइटी या ऑफिस में जाकर सिम कार्ड देने का काम करेगी। सिम कार्ड खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के पास स्थानीय आधार कार्ड होना चाहिए। और रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए एक 4जी स्मार्टफोन।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4G, Telecom, India, Reliance Jio Home Delivery

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.