रिलायंस जियो ने कहा, हर दिन एयरटेल नेटवर्क पर 1.6 करोड़ कॉल होते हैं फेल

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 सितंबर 2016 15:30 IST
रिलायंस जियो ने इंटरकनेक्शन के मुद्दे पर एयरटेल पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया कि अब भी हर दिन उसके ग्राहकों की एयरटेल के नेटवर्क पर की जाने वाली 1.6 करोड़ कॉल लग नहीं रही हैं।

जियो ने बयान में कहा है कि जियो से जियो नेटवर्क पर फोन कॉल मिलने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन रिलायंस से एयरटेल नेटवर्क पर हर दिन 1.6 करोड़ कॉल विफल हो रही हैं। यानी उसके उपयोक्ताओं को कॉल करने पर नेटवर्क व्यस्त का संदेश आता है।
Advertisement

उल्लेखनीय है कि इंटरकनेक्शन को लेकर रिलांयस जियो की एयरटेल व अन्य मौजूदा कंपनियों से खींचतान चल रही है।

इसके साथ ही रिलायंस जियो ने इसका खंडन किया है कि एयरटेल द्वारा उपलब्ध कराए गए प्वाइंट आफ कनेक्शन (पीओआई) के कार्यान्वयन में देरी कर रही है।
Advertisement

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने कहा है कि वह बातचीत के दौरान कॉल कटने यानी कॉलड्राप को लेकर टेलीफोन कंपनियों को नोटिस जारी करेगा। ट्राई का कहना है कि कॉलड्राप का स्तर तय स्तर से बहुत अधिक है। ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि ये नोटिस आज या कल जारी होंगे।
Advertisement

इंटरनकनेक्शन के मुद्दे पर मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो व मौजूदा कंपनियों में खींचतान चल रही है। जियो का आरोप है कि बाजार में पहले से जमी कंपनियां उसे पर्याप्त प्वाइंट आफ इंटरकनेक्शन (पीओआई) उपलब्ध नहीं करा रहीं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, Airtel, Interconnection, Telecom, India, Call Drop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.