Jio Prime सब्सक्रिप्शन लेने का आखिरी दिन आज, जानें काम की बातें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 मार्च 2017 10:23 IST
Reliance Jio Prime मेंबरशिप के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन है। एक अप्रैल से रिलायंस जियो के रेगुलर प्लान लागू हो जााएंगे। लेकिन, ग्राहक 99 रुपये का शुल्क देकर जियो प्राइम प्लान के लिए रीचार्ज करा सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप के लिए वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी। Jio Prime को फरवरी में लॉन्च किया गया था।

बता दें कि जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान को आगे बढ़ाये जाने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए अब इस जियो प्राइम ऑफर के आगे बढ़ने की उम्मीद बेहद कम है। गैज़ेट्स 360 ने एक पिछली रिपोर्ट में आपको बताया था कि कंपनी ने 5 करोड़ ग्राहकों तक रिलायंस जियो प्राइम ऑफर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था और वह पूरा हो गया है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलना शुरू, जानें सारे प्लान  )

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन है क्या?
Advertisement
यह एक ख़ास ऑफर है जिससे रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत मिलने वाले ऑफर एक और साल तक बढ़ जाएंगे। जियो प्राइम प्लान के तहत आप एक मासिक शुल्क चुकाकर सिर्फ 303 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट  (हाई-स्पीड पर 1 जीबी प्रतिदिन) पा सकते हैं। अगर आप आज जियो प्राइम नहीं लेते हैं तो आपको रेगुलर जियो प्लान पर पोर्ट करना होगा। और उसके लिए पहले बताए जा चुके जियो टैरिफ प्लान के लिए शुल्क देना होगा।

ऐसे रीचार्ज करें जियो प्राइम
  1. रिलायंस जियो सिम वाले अपने डिवाइस पर मायजियो ऐप लॉन्च करें
  2. अगर आपके पास पुराना ऐप है, तो आपको सबसे पहले ऐप अपडेट करना होगा
  3. अगले स्क्रीन, पर आपको जियो ऐप की एक लिस्ट दिखेगी। इस लिस्ट में मायजियो ऐप सबसे ऊपर होगा।
  4. मायजियो के पास बने ओपन बटन पर टैप करें।
  5. इसके बाद आपके साइन इन करना होगा- याद रखें कि आपका जियो नंबर ही आपका यूज़रनेम है। और अगर आपने पहले कोई पासवर्ड सेट नहीं किया है तो आपको ऐसा करना पड़ेगा।
  6. ऐप के होम स्क्रीन पर, बायीं तरफ नीचे बने 'रीचार्ज' पर टैप करें। अगर आप किसी और स्क्रीन पर हैं, तो सबसे ऊपर बांयीं तरफ दिख रहे मेन्यू बटन पर टैप करें और फिर जियो प्राइम पर टैप करें।
  7. 99 रुपये वाले बटन पर टैप कर जियो प्राइम चुनें।
  8. इसके बाद पेमेंट विकल्प चुनें और भुगतान पूरा करें

Advertisement
एक बार पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन एक्टिव हो जाएगा।

रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मुफ्त सेवाएं मिलने का आज आखिरी दिन है। एक अप्रैल के बाद आपको 303 रुपये चुकाने होंगे, जिससे आपको हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत कई और जियो प्राइम प्लान भी हैं जिनके लिए आप रीचार्ज कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance jio, Jio prime, Jio prime offer, jio prime plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.