रिलायंस जियो प्राइम प्लान में मिल रहा है 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा, जानें कैसे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 17:11 IST
ख़ास बातें
  • 'बाय वन गेट वन ऑफर' में 303 व 499 रुपये के पैक में फ्री डेटा मिल रहा है
  • अतिरिक्त मुफ्त डेटा के लिए लंबी वैलिडिटी के साथ रीचार्ज कर सकते हैं
  • लंबी वैधता के प्लान लेने पर एक साथ पूरा अमाउंट देना होगा
रिलायंस जियो ने इसी महीने अपने 'बाय वन गेट वन ऑफर' का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत, 303 रुपये में 5 जीबी मुफ्त डेटा और 499 रुपये में 10 जीबी डेटा मिल रहा है। शुरुआत में कहा गया था कि यह ऑफर सिर्फ इसी महीने के लिए वैध है, लेकिन अब एक नए प्लान का पता चला है जिसके तहत जियो यूज़र एक महीने की जगह पूरे साल का रीचार्ज कराकर हर महीने 10 जीबी डेटा पा सकते हैं।

रिलायंस जियो प्राइम में ऐसे पाएं 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा
Advertisement
जैसा कि आप पहले से जानते हैं, जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए साइनअप करने पर ग्राहक एक महीने के लिए 303 रुपये और 499 रुपये के मंथली प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इन दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। लेकिन इसके अलावा दूसरे जियो प्लान भी हैं। जिसके तहत 3,636 रुपये का रीचार्ज करने पर आपको 336 दिनों की वैधता के साथ 60 जीबी डेटा मिलेगा (11 महीने या फिर 12 महीने के रीचार्ज साइकिल के साथ)। इस रीचार्ज विकल्प के साथ, रिलायंस जियो ग्राहकों को हर 28 दिनों के लिए  28 जीबी डेटा के अतिरिक्त  5 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है। इसी तरह, 5,988 रुपये के रीचार्ज पर 28 दिनों के लिए 10 जीबी 4जी डेटा (56 जीबी के अतिरिक्त) मिलेगा। कुल मिलाकर 12 रीचार्ज कराने पर या 120 जीबी 'मुफ्त' डेटा।

( यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो प्राइम लेने पर आपको मिलेगा कितना फायदा? जानें )

बहरहाल, कंपनी ने यह ग्राहकों पर छोड़ दिया है कि वह कितनी वैलिडिटी वाले रीचार्ज को करना चाहते हैं।  उदाहरण के लिए,  2,944 रुपये वाले रीचार्ज में 6 रीचार्ज साइकिल के लिए 10 जीबी अतिरिक्त डेटा, या फिर 2,727 रुपये वाले प्लान में 9 रीचार्ज साइकिल के लिए 5 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। आपको सिर्फ रीचार्ज वेल्यू को (303 रिपये और 499 रुपये) रीचार्ज साइकिल से गुणा करने क जरूरत है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने दिनों तक कंपनी से जुड़े रहना चाहते हैं। इस जियो ऑफर के तहत अधिकतम रीचार्ज साइकिल 12 महीने के लिए है। गैज़ेट्स 360 ने इन प्लान को वेरिफाई किया है और दूसरी जानकारियां भी जियो कस्टमर सपोर्ट से हासिल की हैं।

'बाय वन गेट वन ऑफर' के तहत मुफ्त डेटा तभी मिलेगा जबप 1 जीबी एफयूपी डेटा खत्म हो जाएगा। और 28 दिनों के अंदर ग्राहक कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो प्राइम मेंबर 31 मार्च तक 'बाय वन गेट वन' ऑफर का फायदा ले सकत हैं और इसके लिए उन्हें पूरा अमाउंट (12 महीने के लिए) एक बार में देना होगा। 31 मार्च के बाद, वे इस ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे।
Advertisement

जियो प्राइम मेंबरशिप की कीमत 99 रुपये है। और कंपनी 303 रुपये में 2.5 जीबी डेटा की जगह प्राइम पलान में 28 दिनों के लिए 28 जीबी डेटा मिलेगा। और 499 रुपये में 5 जीबी की जगह 56 जीबी डेटा मिलेगा। आप प्राइम मेंबरशिप के लिए दिए जाने वाले 99 रुपये भी बचा सकते हैं। इन ऑफर के साथ रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे कंपनियों से कहीं आगे है। इन कंपनियों ने भी पिछले महीने ज्यादा डेटा वाले प्लान लॉन्च किए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.