रिलायंस जियो की कीमत का खुलासा: जानें इससे जुड़ी पांच अहम बातें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 18:47 IST
मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस जियो वेंचर को कॉमर्शियल तौर पर लॉन्च करने का ऐलान किया। देशभर में लोग रिटेल स्टोर के बाहर रिलायंस जियो सिम कार्ड पाने के लिए  लंबी कतार में देखे जा रहे हैं। यह सिम 5 सितंबर से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा। बात दें कि रिलायंस जियो पर कोई भी फोन कॉल करने पर पैसा नहीं लगेगा। यह ऑफर लाइफटाइम के लिए है। इसके अलावा ग्राहकों को कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं लगेगा। ये सारे ऑफर हर टैरिफ प्लान पर लागू होंगे। और इन टैरिफ प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।
  1. भारत की सीमाओं के भीतर रिलायंस जियो में वॉयस कॉल और रोमिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. मुकेश अंबानी ने कहा, ग्राहकों से सिर्फ एक ही चीज़ - डाटा या वॉयस कॉल - का पैसा लिया जाना चाहिए, दोनों का नहीं।
  2. रिलायंस जियो में डाटा कीमतें भी ग्राहकों से अब तक वसूली जा रही कीमतों की तुलना में 20 फीसदी ही हैं. रिलायंस जियो में एक गीगाबाइट (जीबी) डाटा के लिए सिर्फ 50 रुपये वसूले जाएंगे।
  3. जियो में शेष ऑपरेटरों की तरह 'ब्लैकआउट डे' नहीं होंगे - जैसे दिवाली जैसे मौकों पर मुफ्त एसएमएस वाली ऑफर काम करना बंद कर देती हैं, क्योंकि संदेश ज़्यादा भेजे जाते हैं।
  4. सोमवार से, कोई भी रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए साइन अप कर सकेगा, और 31 दिसंबर तक किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  5. दूसरी ओर, प्रतियोगी कंपनियों ने शिकायत की है कि जियो, जो अभी बीटा चरण (टेस्टिंग फेज़) में होने का दावा कर रहा है, ने फोर्थ जेनरेशन या 4जी एयरवेव का इस्तेमाल कर ग्राहकों को तोड़ने के लिए मुफ्त कॉल ट्रायल की पेशकश की।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio 4G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.