Xiaomi Redmi 5A पर Reliance Jio दे रही है कैशबैक, जानें

शाओमी ने अपने नए रेडमी 5ए स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का कैशबैक देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। शाओमी रेडमी 5ए को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। और कंपनी 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 नवंबर 2017 17:59 IST
ख़ास बातें
  • कैशबैक के लिए यूज़र को 12 महीने तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा
  • 199 रुपये के पैक में 28 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल व एसएमएस मिलेंगे
  • माय जियो ऐप में कैशबैक, 10 वाउचर के जरिए मिलेगा
शाओमी ने अपने नए रेडमी 5ए स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का कैशबैक देने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। शाओमी रेडमी 5ए को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। और कंपनी 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर कर रही है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने Xiaomi Redmi 5A के लॉन्च के साथ जियो कैशबैक ऑफर का खुलासा किया। जैन ने ट्वीट किया, ''सभी रेडमी 5ए यूज़र को Reliance Jio के 'बेटर टुगेदर ऑफर' के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।''

नए ऑफर के तहत, रेडमी 5ए यूज़र को कैशबैक पाने के लिए 13 महीनों तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इस पैक में यूज़र को 28 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी डेली लिमिट के साथ), अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल व अनिलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। गौर करने वाली बात है कि पहले रीचार्ज को 5 दिसंबर 2017 और 30 नवंबर 2018 के बीच करवाना अनिवार्य है।


कैशबैक को सब्सक्राइबर के अकाउंट में 12 महीने की अवधि खत्म होने पर 100 रुपये के 10 वाउचर के रूप में क्रेडिट कर दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि एक समय पर सिर्फ एक वाउचर को ही रिडीम किया जा सकता है। और 30 नवंबर 2019 से पहले मायजियो ऐप के जरिए, 309 रुपये और इससे ज़्यादा वाले पैक या फिर 201 और ज़्यादा वाले एड-ऑन पर ही यह काम करेगा। इसके अलावा रेडमी 5ए के ग्रहकों को फोन खरीदने के बाद पहले 12 महीनों के लिए रिलायंस जियो सब्सक्राइबर के लिए 199 रुपये वाला पैक भी उपलब्ध होगा।
 
शाओमी रेडमी 5ए देश में दो वेरिएंट में मिलता है- पहला 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज। शाओमी रेडमी 5ए में एक 5 इंच एचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है। हैंडसेट में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी 5ए में एक डुअल-सिम 4जी वीओएलटीई फोन है और इसमें एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.