Reliance Jio Wi-Fi Calling सेवा लॉन्च, वॉयस के साथ वीडियो कॉल भी होगा संभव

Jio का दावा है कि Jio Wi-Fi Calling Service 150 हैंडसेट मॉडल को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, Airtel की इसी सेवा का लुत्फ Apple, OnePlus, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड के चुनिंदा हैंडसेट पर ही उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जनवरी 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • नई सेवा उन इलाकों में कारगर है जहां नेटवर्क की समस्या है
  • Jio Wi-Fi Calling सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा
  • Airtel पहले ही वाई-फाई कॉलिंग सेवा लॉन्च कर चुकी है
Reliance Jio ने बुधवार को अपनी बहु-प्रतीक्षित Wi-Fi Calling Service को लॉन्च कर दिया। जियो वाई-फाई कॉलिंग फीचर की मदद से जियो सब्सक्राइबर्स वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कई महीनों की टेस्टिंग के बाद Jio ने देशभर में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सर्विस को लॉन्च करने का फैसला किया है जो वॉयस कॉल के साथ वीडियो कॉल के लिए भी उपलब्ध होगा। हालांकि, इस सेवा को फेज़ के आधार पर 16 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में लॉन्च किया जाएगा। मुंबई की टेलीकॉम कंपनी Jio का दावा है कि Jio Wi-Fi Calling Service 150 हैंडसेट मॉडल को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, Airtel की इसी सेवा का लुत्फ Apple, OnePlus, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड के चुनिंदा हैंडसेट पर ही उठाया जा सकता है।

जिन यूज़र्स के पास एक्टिव जियो टैरिफ प्लान है, वे वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की मदद से वाई-फाई नेटवर्क को इस्तेमाल करके वॉयस कॉल कर पाएंगे। इसके लिए फोन को मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी भी नहीं है। वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस कॉल के अलावा जियो सब्सक्राइबर्स वीडियो कॉल्स भी कर पाएंगे। इस सेवा के लिए कंपनी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रही है। इसका मतलब है कि आप अपने हैंडसेट से इस सेवा का लुत्फ मुफ्त में उठा सकते हैं।
Advertisement

नई सेवा उन इलाकों में कारगर है जहां नेटवर्क की समस्या है। खासकर दूर-दराज के इलाकों में। Jio का दावा है कि वॉयस और वीडियो कॉल स्मूथ तरीके से VoLTE और वाई-फाई नेटवर्क के बीच स्विच करते हैं। इसका मतलब है कि यूज़र्स को किसी कॉल के दौरान वाई-फाई नेटवर्क पर स्विच करने में किसी देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जियो की नई सेवा को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई कॉलिंग या voice-over-Wi-Fi (VoWi-Fi) को एक्टिव करना होगा। जियो का दावा है कि यह सेवा 150 से ज़्यादा स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। लेकिन अभी भी यह सेवा सभी स्मार्टफोन के लिए नहीं है। आप Jio Wi-Fi calling वेबपेज पर जाकर अपने स्मार्टफोन में इस सेवा की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।
Advertisement

याद रहे कि Airtel ने बीते महीने दिल्ली-एनसीआर में अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा का आगाज़ किया था। वह इस सेवा को ग्राहकों तक पहुंचाने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बनी। कुछ दिनों बाद कंपनी ने इस सेवा को कोलकाता और मुंबई जैसे अन्य महानगरों में भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
Advertisement
अब Jio ने पूरे देश में अपनी Wi-Fi कॉलिंग सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio WiFi Calling, Jio, Reliance Jio, WiFi calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.