रिलायंस 'जियो' लॉन्च से एयरटेल पर नहीं पड़ेगा कोई असर: रिपोर्ट

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 17:03 IST
रिलायंस जियो इंफोकॉम की लांचिंग से मुकाबला करने के लिए भारती एयरटेल पूरी तरह से तैयार है और उसकी आय हिस्सेदारी और मार्जिन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात ड्यूश बैंक मार्केट्स रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कही।

बुधवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है, "जियो की लांचिंग की वर्तमान योजना और 2003 में रिलायंस कम्युनिकेशंस की लांचिंग में समानता है। दोनों ही मामलों में प्रबंधन समान था। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने तत्कालीन मौजूदा कंपनियों के समान स्तर पर अखिल भारतीय लांचिंग की थी और उसने भारती की वॉयस सेवा कारोबार को तीन साल में पीछे छोड़ दिया था।"
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "भारती की आय हिस्सेदारी और मार्जिन पर हालांकि उसका असर नहीं पड़ा था। इस दफा भारती की बेहतर तैयारी है और निवेशकों की उम्मीदों से विपरीत हमें इसकी आय हिस्सेदारी और मार्जिन पर जियो की लांचिंग से कोई भी असर नहीं पड़ने का अनुमान है।"

रिलायंस जियो की पूर्ण वाणिज्यिक लांचिंग इस साल दिसंबर में होने का अनुमान है।
Advertisement

भारती का प्रबंधन आज भी वही है और रिलायंस कम्युनिकेशंस की 2003 में हुई लांचिंग से मिले सबक के कारण उसे इस बार जियो की रणनीति का अनुमान लगाने में सुविधा हुई होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो डाटा यील्ड को प्रभावित कर सकता है, लेकिन क्षेत्र की आय हिस्सेदारी को प्रभावित नहीं करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि कुल 25 फीसदी आय हिस्सेदारी वाली कमजोर कंपनियां जियो की लांचिंग से प्रभावित हो सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.