रिलायंस जियो की सेवाएं अब मुफ्त नहीं, ये हैं टैरिफ प्लान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 17:45 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने पुष्टि कर दी है कि अब वह मुफ्त सेवा नहीं मुहैया कराएगी
  • अब सिर्फ तीन प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं
  • किसी भी पोस्टपेड प्लान को लिस्ट नहीं किया गया है
लंबे समय तक चले मुफ्त ट्रायल के बाद रिलायंस जियो ने अपने उन ग्राहकों के नंबर बंद करने शुरू कर दिए हैं जिन्होंने अभी तक रीचार्ज नहीं कराया है। जानकारी मिली है कि नहीं रीचार्ज किए गए सभी मोबाइल नंबर को बंद करने में कुछ दिन और लगेंगे। लेकिन रिलायंस जियो ने पुष्टि कर दी है कि अब वह मुफ्त सेवा नहीं मुहैया कराएगी। रिलायंस जियो वेबसाइट के अलावा माय जियो ऐप पर आप देख पाएंगे कि अब सिर्फ तीन प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं और किसी भी पोस्टपेड प्लान को लिस्ट नहीं किया गया है।

इसका मतलब है कि आपको अब रीचार्ज कराना ही होगा। लेकिन रीचार्ज के पैक अब सीमित हो गए हैं। पिछले साल सितंबर में कपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का खुलासा किया था। प्रीपेड ग्राहकों के लिए 8 मासिक प्लान थे जो 149 रुपये से शुरू होकर 4,999 रुपये तक के थे। इतने ही पोस्टपेड प्लान भी पेश किए गए थे।
Advertisement

मार्च महीने में जियो प्राइम की घोषणा के साथ कंपनी ने प्राइम प्लान भी पेश किए। इस ऑफर के तहत भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई, और पोस्टपेड सब्सक्राइबर के लिए कुछ विकल्प थे। इनमें से सबसे ज़्यादा चर्चा 303 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान की होती रही। इनके तहत यूज़र को क्रमशः हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी और 2 जीबी डेटा मिलता था।

जियो प्लान और ऑफर
शुरुआत जियो 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' से हुई। फिर जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को पेश किया गया जिसे ट्राई के आदेश के बाद वापस ले लिया गया। आखिर में जियो ने धन धना धन ऑफर पेश कर दिया। रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर के तहत, ग्राहकों को 309 रुपये के रीचार्ज पर मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा के साथ हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 2 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लान की कीमत 509 रुपये है। दोनों ही पैक वैधता 84 दिनों की है, करीब 3 महीने। जियो के पुराने वादे की तरह वॉयस कॉलिंग और राष्ट्रीय रोमिंग पूरी तरह से मुफ्त है। और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलता है।

हालांकि, आज की तारीख में जियो वेबसाइट और ऐप पर यही मुख्य प्लान उपलब्ध हैं। पोस्टपेड के लिए कोई भी प्लान लिस्ट नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त आपके पास 149 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज का भी पैक है। इस प्लान को वो ग्राहक चुन सकते हैं जिन्होंने जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। बाकी दो रीचार्ज के लिए आपको जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। रिलायंस जियो की वेबसाइट और माय जियो ऐप पर उपलब्ध तीन जियो प्लान का ब्यौरा:
Advertisement
 

149 रुपये जियो प्लान
अन्य प्लान की तरह इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। आपको इन सेवाओं का मुफ्त फायदा मिलेगाः
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
  • अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
  • मुफ्त नेशनल रोमिंग
  • 300 एसएमएस
  • जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा अगर आप जियो प्राइम मेंबर हैं तो आपको हर महीने इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, अन्य यूज़र 1 जीबी डेटा पाएंगे। डेटा खत्म हो जाने के बाद आप टॉप अप रीचार्ज करा सकते हैं जिसका ज़िक्र हमने इस आर्टिकल में आगे किया है।
Advertisement

309 रुपये जियो प्लान
यह प्लान सिर्फ जियो प्राइम मेंबर के लिए है। पहले रीचार्ज पर आपको 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद के रीचार्ज पर आपको 28 दिनों की वैधता के साथ 28 जीबी डेटा दिया जाएगा। रीचार्ज कराने पर मिलेगी यह सुविधाः
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
  • अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
  • मुफ्त नेशनल रोमिंग
  • अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
  • जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
84 दिनों के लिए मिलने वाला 84 जीबी डेटा एक सीमा के साथ आता है। हर दिन यूज़र 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि जब आप पहली बार 309 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो आपको 1 जीबी प्रति दिन के हिसाब से 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद 309 रुपये के रीचार्ज पर आपको 28 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपने जियो प्राइम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है तो आपको एक बार अतिरिक्त 99 रुपये भी देने पड़ेंगे। इसके बाद आपको एक साल के लिए जियो प्राइम मिल जाएगा।
Advertisement

509 रुपये जियो प्लान
यह प्लान भी सिर्फ जियो प्राइम सदस्यों के लिए है। पहली बार रीचार्ज कराने पर आपको 84 दिनों की वैधता के साथ 168 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद के रीचार्ज पर 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज के साथ आपको यह मिलेगा:
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
  • अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
  • मुफ्त नेशनल रोमिंग
  • अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
  • जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

84 दिनों के लिए मिलने वाला 168 जीबी डेटा एक सीमा के साथ आता है। हर दिन यूज़र 2 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि जब आप पहली बार 509 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो आपको 2 जीबी प्रति दिन के हिसाब से 84 दिनों के लिए 168 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद 509 रुपये के रीचार्ज पर आपको 28 दिनों के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपने जियो प्राइम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है तो आपको एक बार अतिरिक्त 99 रुपये भी देने पड़ेंगे। इसके बाद आपको एक साल के लिए जियो प्राइम मिल जाएगा।

जियो के अन्य पैक
अगर आपके नंबर की वैधता खत्म हो जाती है और आप पूरे हफ्ते के लिए नहीं रीचार्ज कराना चाहते हैं तो आप इन तीन जियो पैक में से एक को चुन सकते हैं। ये प्लान 96 रुपये (7 दिन), 49 रुपये (3 दिन) और 19 रुपये (एक दिन) के हैं।

इन सभी प्लान में आपको मुफ्त कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
  • 19 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 200 एमबी डेटा)
  • 49 रुपये वाले प्लान में 300 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 600 एमबी डेटा)
  • 96 रुपये वाले प्लान में 600 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 7 जीबी डेटा, दैनिक सीमा 1 जीबी डेटा)
जियो बूस्टर
अगर आपने रिलायंस जियो की दैनिक सीमा में मिलने वाले सारे डेटा का इस्तेमाल कर लिया तो आपके पास जियो बूस्टर पैक का विकल्प है। जियो ऐप पर दो बूस्टर पैक को लिस्ट किया गया है। 51 रुपये का रीचार्ज कराने पर आपको एक दिन वैधता के साथ 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। दूसरा बूस्टर पैक301 रुपये का है। इसके तहत 6 जीबी एलटीई डेटा 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा।

ध्यान रहे कि जियो ऐप पर भी भले ही ये दो प्लान उपलब्ध हैं। लेकिन जियो की वेबसाइट पर 11 रुपये वाला प्लान भी है। इसमें आपको 100 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं, जियो की वेबसाइट पर बताया गया है कि 301 रुपये के बूस्टर पैक में आपको 10 जीबी डेटा मिलेगा। जियो ग्राहक सेवा केंद्र ने भी इसकी ही पुष्टि की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.