वोडाफोन का ऑफर, 1 जीबी की कीमत में 10 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 10:50 IST
ख़ास बातें
  • 10 जीबी डेटा ऑफर सिर्फ 4जी हैंडसेट के साथ काम करेगा
  • 1 जीबी डेटा की कीमत में अतिरिक्त 9 जीबी डेटा मिलेगा
  • चुनिंदा सर्किल में अतिरिक्त 9 जीबी डेटा निर्धारित समय में इस्तेमाल होगा
वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को अपने ग्राहकों के लिए नया 4जी इंटरनेट डेटा ऑफर पेश किया। नए 4जी हैंडसेट में वोडाफोन सिम इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 1 जीबी की कीमत में कुल 10 जीबी डेटा मिलेगा। यह जानकारी कंपनी ने दी।

वोडाफोन के मुताबिक, नए 4जी स्मार्टफोन का मतलब है कि उस फोन पर पिछले 6 महीने में वोडाफोन सिम इस्तेमाल नहीं किया गया हो।
Advertisement

कंपनी ने बयान जारी करके कहा, "वोडाफोनसुपरनेट ग्राहक अब 1 जीबी डेटा की कीमत चुकाएंगे और उन्हें 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत नए 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक तीन महीने के लिए 1 जीबी डेटा की कीमत में 10 जीबी डेटा का फायदा उठा पाएंगे।"

यह ऑफर उन सर्किल के लिए हैं जहां पर वोडाफोन की अपनी 3जी और 4जी सेवाएं हैं। 31 दिसंबर तक प्रीपेड और पोस्टपेड कनेक्शन के ग्राहक इस ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।  
Advertisement

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सर्किल में वोडाफोन के ग्राहकों को 1 जीबी या ज्यादा बड़े पैक के रीचार्ज पर 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ग्राहक अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल सिर्फ 4जी नेटवर्क पर कर पाएंगे।
Advertisement

उत्तर प्रदेश (पश्चिम), उत्तर प्रदेश (पूर्व), हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र-गोवा, असम, पूर्वोत्तर राज्य और राजस्थान सर्किल के ग्राहक अतिरिक्त 9 जीबी 3जी डेटा का इस्तेमाल रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच कर पाएंगे। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल 4जी हैंडसेट तक सीमित रहेगा।

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि 1+9 जीबी डेटा ऑफर सिर्फ 1 जीबी या उससे बड़े पैक पर लागू होगा। इसके अलावा कई किस्म के ऑफर का फायदा एक बार में नहीं उठाया जा सकेगा। सब्सक्राइबर्स को वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Advertisement

वोडाफोन इंडिया के कमर्सियल डायरेक्टर संदीप कटारिया ने कहा, "त्योहारी सीज़न आने से पहले हम ग्राहकों को 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करने के लिए ये ऑफर दे रहे हैं।"
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Telecom India, Vodafone 4G

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.