आइडिया ने लॉन्च किया नया पैक, देशभर में करें मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2016 14:48 IST
ख़ास बातें
  • आइडिया के नए 348 रुपये के पैक में देशभर में कहीं भी करें मुफ्त कॉल
  • 148 रुपये के पैक में आइडिया-टू-आइडिया मुफ्त एसटीडी कॉल का ऑफर है
  • दोनों प्लान आइडिया के डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं
आइडिया सेल्युलर ने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाले दो नए पैक लॉन्च किए हैं। 148 रुपये और 348 रुपये वाले इन पैक में ग्राहकों को इंटरनेट डेटा के साथ मुफ्त अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है।  जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ाने के ऐलान के बाद टेलिकॉम कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को अपने ही पास बनाए रखना मुश्किल हो गया है।

348 रुपये के रीचार्ज पैक के तहत देशभर में मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा बेसिक मोबाइल फोन ग्राहकों को इस पैक में 50 एमबी डेटी भी मिलेगा। इसी पैक में 4जी हैंडसेट वाले ग्राको वॉयस कॉलिंग के अलावा 1 जीबी डेटा का फायदा भी ले सकेंगे।
Advertisement

बात करें 148 रुपये वाले पैक की तो ग्राहकों को इस पैक में आइडिया-टू-आइडिया मुफ्त लोकल कॉल और एसटीडी कॉल का ऑफर है। पैक में बेसिक मोबाइल फोन यूज़र को 50 एमबी डेटा भी मिल रहा है। वहीं 348 रुपये वाले पैक की तरह ही 4जी हैंडसेट ग्राहकों को 300 एमबी डेटा भी इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा।

348 और 148 रुपये वाले दोनों पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। और यह देशभर के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आइडिया के अलग-अलग नेटवर्क सर्किल के हिसाब से इन पैक की कीमत अलग-अलग होगी। इससे पहले एयरटेल और एयरसेल भी मुफ्त वॉयस कॉलिंग वाले डेटा पैक पेश कर चुकी हैं। एयरटेल ने 345 वाले रीचार्ज पैक में मुफ्त वॉयस कॉल व 1 जीबी 4जी डेटा का ऑफर दिया है। इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , idea idea voice calling, idea cellular, airtel, Reliance jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.