रिलायंस जियो को बीएसएनएल की चुनौती, 339 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 18:46 IST
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड कॉल की सुविधा सिर्फ बीएसएनएल नेटवर्क पर होगी
  • ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी 3जी डेटा दिया जाएगा
  • यह ऑफर सिर्फ 90 दिनों के लिए है
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से सरकारी कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी 3जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अनलिमिटेड कॉल की सुविधा सिर्फ बीएसएनएल नेटवर्क पर होगी। बीएसएनएल के इस पैक की कीमत 339 रुपये है।

बीएसएनएल ने एक बयान ज़ारी करके कहा, "339 रुपये वाले कॉम्बो स्पेशल टैरिफ वाउचर में ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी 3जी डेटा दिया जाएगा।" यह ऑफर सिर्फ 90 दिनों के लिए है।

बता दें कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर ग्राहक 31 मार्च तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त पाएंगे। वहीं, 1 अप्रैल से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक किफायती रेट में अनिलिमिटेड कॉल के साथ ज़्यादा डेटा का फायदा 31 मार्च 2018 तक उठा सकेंगे। बता दें कि रिलायंस जियो के सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों से एक बार 99 रुपये लिया जाएगा। इसके बाद हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा पाने के लिए 303 रुपये वाला पैक रीचार्ज कराना होगा जिसकी वैधता 28 दिनों की है।

बीएसएनएल ने अपने प्लान के बारे में दावा किया है कि यह आज की तारीख में इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन ऑफर है।
Advertisement

बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा, "हम अपने भरोसेमंद ग्राहकों को किफायती और सक्षम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री के मौज़ूदा ट्रेंड को देखते हुए हमने सबसे बेहतरीन ऑफर पेश किया है।"
Advertisement

इस ऑफर को चुनने वाले ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क के अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए हर दिन 25 टॉक टाइम मिनट मुफ्त दिए जाएंगे। इसके बाद हर कॉल के लिए 25 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, Data Tariff, BSNL Unlimited Calling, Telecom, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.