Reliance Jio ने शुरू की ATM से रीचार्ज की सेवा, ऐसे कराएं रीचार्ज

Reliance Jio के ट्वीट के मुताबिक, जियो ग्राहकों के लिए ATM के माध्यम से जियो रीचार्ज उपलब्ध है। यह रीचार्ज जिन बैंक के ATM के जरिए हो सकते हैं, वो हैं AUF Bank, Axis Bank, DCB Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank, IDFC Bank, Standard Chartered Bank और State Bank of India।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • कई बैंक के ATM में उपलब्ध है जियो रीचार्ज की सुविधा
  • फीचर फोन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है JIO की यह सुविधा
  • Reliance Jio ने पहले भी अपने यूज़र्स के लिए उठाए हैं कई कदम

Jio की 'Recharge at ATM' सुविधा हर ग्राहक के लिए

Coronavirus lockdown की वजह से भारत की रफ्तार थम सी गई है। व्यापार हो या फिर वाणिज्य, हर जगह ठहराव महसूस किया जा रहा है। इसको देखते हुए विभिन्न कंपनियां अपने प्रभावित ग्राहकों के लिए नए-नए रास्ते निकाल रही हैं। कुछ ऐसा ही सोचकर JIO ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक नया  रास्ता खोला है। जो ग्राहक लॉकडाउन की वजह से अपने मोबाइल रीचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, उनके लिए जियो ने 'ATM Recharge' की सुविधा पेश की है। जी हां, अब ग्राहक सीधे ATM मशीन से जाकर अपना मोबाइल रीचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए बस आपको जरूरत है ATM कार्ड और ATM मशीन की। सबसे अच्छी बात यह है कि रीचार्ज का यह तरीका बेहद ही आसान है, इसमें कोई OTP की प्रक्रिया शामिल नहीं की गई है।

Reliance Jio के ट्वीट के मुताबिक, जियो ग्राहकों के लिए ATM के माध्यम से जियो रीचार्ज उपलब्ध है। यह रीचार्ज जिन बैंक के ATM के जरिए हो सकते हैं, वो हैं AUF Bank, Axis Bank, DCB Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank, IDFC Bank, Standard Chartered Bank और State Bank of India। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, उपरोक्त बैंकों के 100,000 से ज्यादा ऑन-साइट और ऑफ-साइट ATM हैं। अगर आप जियो ग्राहक हैं, तो आप भी नीचे दिए तरीके की मदद से अपना जियो रीचार्ज ATM के जरिए कर सकते हैं-

1. सबसे पहले अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड एटीएम मशीन में डालें।

2. अब मैन्यू में 'रीचार्ज' विकल्प पर टैप करें।
Advertisement

3. अब अपना जियो मोबाइल नंबर डालें, जिसको रीचार्ज करना है।
Advertisement

4. नंबर डालने के बाद 'OK/Enter' बटन को दबाएं।

5. इसके बाद आपको अपना ATM PIN डालना होगा।
Advertisement

6. अब जितने का रीचार्ज करना वो अमाउंट डालें।
Advertisement

7. अब ATM मशीन की स्क्रीन पर आपको रीचार्ज का मैसेज दिख जाएगा और आपके अकाउंट से उतने पैसे डेबिट हो जाएंगे। इसके बाद आपके जियो मोबाइल नंबर पर रीचार्ज का मैसेज भी आ जाएगा।

जियो की यह ATM रीचार्ज सुविधा बेहद ही आसान है, यह उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है जो आज इंटरनेट और ऑनलाइन रीचार्ज के ज़माने में भी रीचार्ज के लिए स्टोर्स और कंपनी के आउटलेट्स पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा यह सुविधा उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। फीचर्स फोन पर मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। जिस वजह से ऑनलाइन भुगतान संभव नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.