Jio ने फिर मारी बाजी, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े 29 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Vi को भारी नुकसान

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम दिग्गज जियो ने जुलाई में 29 लाख 40 हजार नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2022 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Jio के पास भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं
  • इनकी संख्या 41.5 करोड़ से ज्यादा है
  • भारती एयरटेल के पास 36.3 करोड़ सब्सक्राइबर हैं

जियो ने जुलाई में 29 लाख 40 हजार नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सब्सक्राइबर्स के मामले में एक बार फिर से बाकी सभी कंपनियों को पछाड़ दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 15 सितंबर को ताजा आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक, सब्सक्राइबर्स जोड़ने में Jio ने भारत की अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Vi, BSNL आदि को पीछे छोड़ दिया है। सब्सक्राइबर्स बेस बढ़ाने में जियो के आसपास कोई कंपनी नहीं है। हालांकि, एयटेल ने भी अपने कस्टमर बेस में बढो़त्तरी की है लेकिन जियो के मुकाबले यह वृद्धि काफी कम है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के 15 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की टेलीकॉम दिग्गज जियो ने जुलाई में 29 लाख 40 हजार नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं। जून में कंपनी ने 4 लाख 20 हजार नए सब्सक्राइबर जोड़े थे। भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी ने जुलाई में 5 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। यहां पर वोडाफोन आइडिया को नुकसान हुआ है और कंपनी के 15 लाख सब्सक्राइबर्स जुलाई में कम हो गए। सरकारी टेलीकॉम कंपनियों, BSNL और MTNL ने भी अपने उपभोक्ता खोए हैं और दोनों कंपनियों को क्रमश: 1,327,999 और 3,038 मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है।  

जुलाई के डेटाबेस के अनुसार, Jio के पास भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इनकी संख्या 41.5 करोड़ से ज्यादा है। उसके बाद नम्बर आता है भारती एयरटेल का, जिसके पास 36.3 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, और तीसरा पायदान Vodafone Idea ने कब्जाया हुआ है जिसके पास 25.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। डेटा ये भी बताता है जुलाई में भारत के अंदर टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या में 11 लाख यूजर और जुड़ गए हैं। 

शहरी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क यूजर्स की संख्या 65 करोड़ हो गई है जो कि जून में 64 करोड़ थी। ट्राई का डेटा बताता है कि ग्रामीण क्षेत्र में सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी आई है। इनकी संख्या 52.38 करोड़ से घटकर 52.32 करोड़ हो गई है। फिलहाल, भारत में मोबाइल यूजर्स को 5G का इंतजार है। रिलायंस जियो और एयटेल की 5G सर्विसेज बहुत जल्द भारत में शुरू होने वाली हैं। इसमें भी जियो पहले सर्विसेज को लॉन्च करके बाजी मार सकती है, ऐसी संभावना है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.