Reliance Jio के सब्सक्राइबर में बढ़त, जानिए कौन पिछड़ा?

क्लॉकवर्क की तरह ट्राई ने भी टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है। यह अप्रैल महीने की है। रिपोर्ट में सामने आया है कि...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जून 2018 15:47 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई ने टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है
  • मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल में कम हुए टेलीफोन सब्सक्राइबर
  • कुल कटौती के बावजूद जियो के सब्सक्राइबर में बढ़त जारी

Reliance Jio के सब्सक्राइबर में बढ़त

क्लॉकवर्क की तरह ट्राई ने भी टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट जारी की है। यह अप्रैल महीने की है। रिपोर्ट में सामने आया है कि मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल में टेलीफोन सब्सक्राइबर की संख्या में 4.85 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च के आखिरी में यह संख्या जहां 120.662 करोड़ थी, वहीं अप्रैल में यह संख्या गिरकर 114.771 करोड़ हो गई। एक तरफ जहां सब्सक्राइबर की कुल संख्या गिरी है, वहीं  Reliance Jio ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है। अप्रैल में कंपनी ने 96 लाख सब्सक्राइबर जोड़े। यह संख्या मार्च में जोड़े गए (94 लाख) सब्क्राइबर से ज्यादा है।

ट्राई की रिपोर्ट कहती है कि आइडिया ने 55 लाख, एयरटेल ने 45 लाख सब्सक्राइबर अप्रैल महीने में 'कमाए'। बीएसएनएल ने 7 लाख सब्सक्राइबर अप्रैल महीने में जोड़े। मार्च में वोडाफोन ने मार्च महीने में 5 लाख सब्सक्राइबर का नुकसान उठाया। रिलायंस जियो का 'दबदबा' कायम है। एयरटेल की बात करें तो अभी भी वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट में इसका सबसे बड़ा शेयर (27.44 फीसदी) है। वोडाफोन इस सूची में 19.74 फीसदी, आइडिया 19.27 फसदी मार्केट शेयर के साथ कायम है। जियो इस सूची में 17.44 फीसदी की हिस्सेदारी रखती है।

अब आते हैं ब्रॉडबैंड पर। ट्राई ने 512केबीपीएस से तेज़ रफ्तार से इंटरनेट सेवा देने वालों का ब्यौरा दिया है। इसमें वायर्ड सब्सक्राइबर, मोबाइल डिवाइस सब्सक्राइबर और फिक्स वायरलेस सब्सक्राइबर शामिल हैं। मार्च के अंत में जहां सब्सक्राइबर 41.260 करोड़ थे, वहीं, अप्रैल के अंत में इनकी संख्या 41.979 करोड़ हो गई है। यानी, 1.74 फीसदी की मासिक बढ़त मिली है। ब्रॉडबैंड सेगमेंट में जियो के 19.619 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसके बाद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने जगह बनाई है। अप्रैल महीने में जियो अकेले ब्रॉडबैंड मार्केट शेयर में 46.74 फीसदी की हिस्सेदारी पर कायम है।

वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट की बात करें तो बीएसएनएल का जलवा बरकरार है। सूची में दूसरे नंबर पर है एयरटेल। बता दें कि सभी जियो सब्क्राइबर वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट के खाते में हैं, जिससे कंपनी ने बढ़त बनाए रखी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone, Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.