Jio ने अगस्त में Airtel और Vi को पछाड़ा, 32 लाख से ज्यादा ग्राहक किए अपने नाम

आंकड़े बताते हैं कि इसी अवधि के दौरान Bharti Airtel ने 0.32 मिलियन (3.2 लाख) यूजर्स जोड़े। वहीं,सबसे ज्यादा नुकसान Vodafone Idea को हुआ, जहां अगस्त महीने में टेलीकॉम कंपनी ने देश में अपने 1.95 मिलियन (19.5 लाख) वायरलेस सब्सक्राइबर खो दिए। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 13:39 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट डेटा दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा शेयर किया गया है
  • Jio ने अगस्त महीने में 3.28 मिलियन (32.8 लाख) वायरलेस यूजर्स जोड़े
  • Vodafone Idea ने अगस्त महीने मेंअपने 19.5 लाख वायरलेस ग्राहक खोए

ऐसा पहली बार है जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है

Reliance Jio ने अगस्त में 32 लाख से ज्यादा वायरलेस यूजर्स को अपनी सर्विस से जोड़ा। इसी के साथ कंपनी ने अपने यूजरबेस को करीब 42 करोड़ पर पहुंचा दिया है। वहीं, कंपनी ने फिक्स्ड-लाइन सर्विस में भी पहला रैंक हासिल कर लिया है। देश में टेलीकॉम सर्विस की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है। 

लेटेस्ट डेटा दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा शेयर किया गया है, जहां नियामक ने बताया है कि Reliance Jio ने अगस्त महीने में 3.28 मिलियन (32.8 लाख) वायरलेस यूजर्स को जोड़ा है और इसी के साथ कंपनी का कुल मोबाइल यूजरबेस 419.24 मिलियन (41.92 करोड़) तक बढ़ गया है। 

वहीं, आंकड़े बताते हैं कि इसी अवधि के दौरान Bharti Airtel ने 0.32 मिलियन (3.2 लाख) यूजर्स जोड़े। वहीं,सबसे ज्यादा नुकसान Vodafone Idea को हुआ, जहां अगस्त महीने में टेलीकॉम कंपनी ने देश में अपने 1.95 मिलियन (19.5 लाख) वायरलेस सब्सक्राइबर खो दिए। 

TRAI के अनुसार, अगस्त में वायरलेस यूजर्स की कुल संख्या 1,148.03 मिलियन से बढ़कर 1,149.11 मिलियन (करीब 114.9 करोड़) हो गई। ग्रामिण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से, शहरों में वायरलेस यूजर्स की संख्या 626.74 मिलियन से बढ़कर 627.09 मिलियन (करीब 62.7 करोड़) हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में संख्या 521.29 मिलियन से बढ़कर 522.02 मिलियन (52.2 करोड़) हो गई।
Advertisement

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने के दौरान कुल 1013.46 मिलियन सक्रिय वायरलेस ग्राहक थे, जिसमें से रिलायंस जियो के पास सबसे अधिक 384.63 मिलियन एक्टिव वायरलेस ग्राहक थे। इसके बाद, एयरटेल के पास 357.66 मिलियन और वोडाफोन आइडिया के पास 214.29 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे। वहीं, BSNL के पास 56.23 मिलियन एक्टिव वायरलेस सब्सक्राइबर्स थे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, फिक्स्ड-लाइन सर्विस में भी Reliance Jio को पहला स्थान मिला है। जियो के अगस्त में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स लगभग 73.52 लाख पर पहुंच गए, जबकि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 71.32 लाख की थी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। जियो ने ये सर्विस तीन वर्ष पहले शुरू की थी। देश में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में बढ़कर लगभग 2.59 करोड़ हो गई। यह आंकड़ा जुलाई में लगभग 2.56 करोड़ का था। 

सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स में लगभग 2.62 लाख और भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स में 1.19 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के वायरलाइन सब्सक्राइबर्स 4,202 और टाटा टेलीसर्विसेज के 3,769 बढ़े हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL के वायरलाइन कस्टमर्स में क्रमशः 15,734 और 13,395 की कमी हुई है। देश में टेलीकॉम सर्विसेज की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि जब किसी प्राइवेट कंपनी ने वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर कब्जा किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.