Jio के 9 साल पूरे: 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए इंटरनेट फ्री, 1 महीने का रिचार्ज फ्री और गजब के फायदे

Reliance Jio ने 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। कंपनी इस उपलब्धि को 5 सितंबर को अपनी 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर मना रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है।
  • Reliance Jio 5 सितंबर को अपनी 9वीं वर्षगांठ मना रही है।
  • Jio 5 से 7 सितंबर तक वीकेंड पर अनलिमिटेड फ्री डाटा प्रदान करेगा।

Reliance Jio ने 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार करने की घोषणा की।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। कंपनी इस उपलब्धि को 5 सितंबर को अपनी 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर मना रही है। इस उपलब्धि के साथ Jio दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क के तौर पर खड़ी हुई है। कंपनी के अनुसार, अब इसका यूजर्स बेस अमेरिका, यूके और फ्रांस की जनसंख्या को मिलाकर उससे भी ज्यादा है। Jio ने अपनी 9वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर की पेशकश भी की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio के 9वीं वर्षगांठ ऑफर


Jio 349 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के ग्राहकों के लिए 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एक महीने का अनलिमिटेड डाटा प्रदान कर रहा है, जबकि वर्तमान में अनलिमिटेड 5G डाटा सिर्फ 349 रुपये या उससे महंगे प्लान वाले 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

Advertisement

Jio  5 से 7 सितंबर तक वीकेंड पर अनलिमिटेड फ्री डाटा प्रदान करेगा। यह सभी 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, चाहे कोई भी प्लान एक्टिव हो। वहीं कंपनी 4G यूजर्स को 39 रुपये में अनलिमिटेड डाटा प्रदान कर रही है, जिसकी अधिकतम लिमिट 3GB होगी।

जियो ने 349 रुपये का स्पेशल सेलिब्रेशन प्लान भी पेश किया है, जिसमें अतिरिक्त डाटा लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस प्लान में JioHotstar, JioSaavn Pro, Zomato, Netmeds, Reliance Digital, AJIO और EaseMyTrip जैसे प्लेटफॉर्म पर 3 हजार रुपये का सब्सक्रिप्शन वाउचर भी शामिल हैं। वहीं जो ग्राहक सेलिब्रेशन प्लान के लगातार 12 रिचार्ज पूरे करेंगे तो उन्हें 13वें महीने की सर्विस फ्री मिलेगी।

वहीं होम ब्रॉडबैंड प्लान में 1,200 रुपये में दो महीने का JioHome कनेक्शन मिलेगा। इसमें 1 हजार से ज्यादा टीवी चैनल, अनलिमिटेड डाटा और 12 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है। इसके अलावा अमेजन प्राइम लाइट और डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड भी इसमें शामिल हैं।

Advertisement

जियो ने कहा है कि वह अपनी वर्षगांठ समारोह के तहत पूरे साल नई सर्विस शुरू करेगी, जिससे पूरे भारत में किफायती और हाई क्वालिटी वाली कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। Jio के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भी संकेत दिया है कि कंपनी भारत से बाहर भी जियो का विस्तार करने का प्लान बना रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.