Jio ने पेश किए तीन नए पोस्टपेड प्लान, खरीद पर फ्री मिलेगा JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट

249 रुपये, 299 रुपये, और 349 रुपये JioFi पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स का चयन करने वाले उपभोक्ताओं को JioFi 4G वायरलेस पोर्टेबल हॉटस्पॉट फ्री में मिलेगा। यह इस्तेमाल कर के उपभोक्ता को बाद में लौटाना होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • उपभोक्ताओं को JioFi 4G वायरलेस पोर्टेबल हॉटस्पॉट फ्री में मिलेगा।
  • JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट नैनो सिम को सपोर्ट करता है।
  • JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीद पर 3 नए मासिक पोस्टपेड प्लान्स पेश किए हैं

JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट खरीद पर 3 नए मासिक पोस्टपेड प्लान्स पेश किए हैं।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio अपने उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर तोहफा लेकर आया है। JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट की खरीद पर 3 नए मासिक पोस्टपेड प्लान्स पेश किये गए हैं। इन प्लान्स की कीमत 249 रुपये, 299 रुपये, और 349 रुपये है। तीनों ही प्लान्स में डाटा की सीमा अलग-अलग रहेगी। इसका सबसे सस्ता यानी बेस प्लान 30GB डाटा के साथ आता है। वहीं, 299 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज प्लान में 40GB और 50GB डाटा क्रमश: मिलता है। तीनों ही प्लान्स की वैधता 1 महीने की है। इनके साथ 18 महीने का लॉक-इन पीरियड भी रहेगा। साथ ही, इन प्लेन में यूजर्स को किसी भी तरह का वॉयस या एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। उपभोक्ता इन प्लान्स के अंतर्गत फ्री प्रोटेबल JioFi डिवाइस का लाभ उठा सकते हैं। यह डिवाइस इस्तेमाल करने के बाद लौटाने की शर्त पर मिलेगी। 

Jio की वेबसाइट के अनुसार, 249 रुपये के नए पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में एक महीने की वैलिडिटी के साथ 30GB डाटा मिलता है। 299 रुपये के पोस्टपेड रिचार्ज प्लान के साथ 40GB डाटा और 349 रुपये के प्लान के साथ 50GB डाटा मिलता है। हर एक प्लान के साथ 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है। डाटा सीमा के पूरे हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घट कर 64kbps हो जाएगी। 
Advertisement

249 रुपये, 299 रुपये, और 349 रुपये JioFi पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स का चयन करने वाले उपभोक्ताओं को JioFi 4G वायरलेस पोर्टेबल हॉटस्पॉट फ्री में मिलेगा। यह इस्तेमाल कर के उपभोक्ता को बाद में लौटाना होगा। जैसा कि बताया गया है, इन पैक्स में वॉयस कालिंग और SMS का लाभ नहीं मिलेगा। JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट नैनो सिम को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 150mbps तक की स्पीड के साथ 5 से 6 घंटों तक की सर्फिंग ऑफर करता है। इसी के साथ ऐसा कहा गया है कि यह एक समय में 10 डिवाइसेज तक से कनेक्ट हो सकता है। JioFi 4G हॉटस्पॉट डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। इसमें 2,300mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस 85x55x16mm की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.