रिलायंस कम्युनिकेशंस मात्र 93 रुपये में देगी 10 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 16:03 IST
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। अगले हफ्ते से कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क का इस्तेमाल कर चुनिंदा सर्किलों में अपने सीडीएमए ग्राहकों को 93 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराएगी।

पीटीआई को एक सूत्र ने बताया, ''आरकॉम ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को लिखित में जानारी दी है कि कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अगले हफ्ते से अपने सीडीएमए ग्राहकों को 4जी डेटा मुहैया कराएगी।''
Advertisement

आरकॉम के 8 मिलिय सीडीएमए ग्राहकों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा 4जी सर्विस पर अपग्रेड कर चुके हैं। इन आंकड़ों की जानकारी कंपनी ने साझा की।

आरकॉम सिर्फ 93 रुपये की कीमत में 10 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराएगी जो 4जी डेटा ऑफर करने वाली दूसरी कंपनियों से करीबब 94 प्रतिशत तक सस्ता है। आरकॉम की वेबसाइट पर बताई गई कीमत के हिसाब से अधिकतर सर्किलों में, कीमत में 93 रुपये और 97 रुपये में 10 जीबी डेटा मिलेगा।
Advertisement

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के अनुसार, रिलायंस 4जी डेटा को 12 सर्किलों में लॉन्च करेगी। इन सर्किलों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी पूर्व और पश्चिम, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार शामिल हैं।
Advertisement

जुलाई मध्य तक कंपनी अपनी सर्विस को छह और सर्किलों में लॉन्च करेगी। इनमें तमिलनाडु, केरल, कनार्टक और राजस्थान भी शामिल हैं।

सरकार को पहले लिखे गए एक अन्य पत्र में कंपनी ने कहा था कि मई 2016 से वह अपने सीडीएमए ग्राहकों को 4जी एलटीई नेटवर्क पर स्थानांतरित करना शुरू करेगी।
Advertisement

कंपनी जियो के साथ हुए साझेदारी समझौते के तहत उदारीकृत किए गए 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग कर नेटवर्क को 4जी में स्थानांतरित करेगी।
Advertisement

जनवरी में दोनों अंबानी बंधुओं -मुकेश और अनिल- आरकॉम और जियो ने पूरे देश में 800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्पेक्ट्रम के व्यापार और साझेदारी के लिए समझौता करने की घोषणा की थी।

कंपनी ने पहले ही 6,600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर 20 सर्किलों में अपने 850 मेगाहर्ट्ज़ बैंड स्पेक्ट्रम का उदारीकरण कर लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, India, Jio, Jio 4G, RCom, Reliance, Reliance Communications, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.