पाकिस्‍तान में अंधेरा : 15% लोगों के पास आज भी मोबाइल और इंटरनेट सर्विस नहीं

पाकिस्‍तान का हर सेक्‍टर मुसीबत झेल रहा है। लोग बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 14:03 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्‍तान के लोग बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे
  • देश की बड़ी तक आज भी मोबाइल सेवाओं की पहुंच नहीं
  • बीते कई महीनों से पाकिस्‍तान सुर्खियों में है

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्‍तान की लगभग 15 फीसदी आबादी के पास अभी भी मोबाइल और दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

कंगाली, तंगहाली और बदहाली का शिकार पड़ोसी देश पाकिस्‍तान (Pakistan) इन दिनों खबरों में है। कभी वहां आटे के लिए मारामारी मचती है, तो कभी पावर डाउन होने से देश के बड़े शहर अंधेरे में डूब जाते हैं। पाकिस्‍तान का हर सेक्‍टर मुसीबत झेल रहा है। लोग बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं। एक और जानकारी इस ‘डूबते' देश को लेकर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्‍तान की लगभग 15 फीसदी आबादी के पास अभी भी मोबाइल और दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

ट्र‍िब्‍यूनपीके की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2006-2007 के बाद से यूनिवर्सल सर्विस फंड (USF) ने लगभग 93 अरब पाकिस्‍तानी रुपये इस क्षेत्र में विस्‍तार पर खर्च किए हैं। इसके बावजूद देश की लगभग 15 फीसदी आबादी बिना मोबाइल और इंटरनेट के जी रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्‍तान के बलूचिस्तान के कई इलाकों और फेडरल एडमिनिस्‍ट्रेडेट ट्राइबल एरिया (FATA) के कुछ इलाकों में अभी तक बेसिक टेलीफोन और मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं हैं।
Advertisement

पाकिस्‍तान ने साल 2007 में यूनिवर्सल सर्विस फंड की स्‍थापना की थी। पाकिस्‍तान की हरेक टेलिकॉम कंपनी अपनी कमाई का 1.5 फीसदी हिस्‍सा इसमें देती रही है। इस पैसे का इस्‍तेमाल देश में सेल्युलर, ब्रॉडबैंड इंटरनेट, फाइबर ऑप्टिक और अन्य कम्‍युनिकेशन सर्विसेज के विस्‍तार के लिए किया जाता है। जब फंड की स्‍थापना की गई थी, तब पाकिस्‍तान की 44 फीसदी तक ही दूरसंचार सेवाएं उपलब्‍ध थीं। इतने साल बीतने के बाद भी पाकिस्‍तान की 15 फीसदी आबादी बिना ‘नेटवर्क' दिन काट रही है।  

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान के कई इलाके आज तक दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं बना पाए हैं। यह इलाका हमेशा से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। बलूचिस्‍तान के लोग अलग देश की मांग उठाते रहे हैं। रिपोर्ट में USF के अधिकारियों के हवाले से भी लिखा गया है। बताया गया है कि उबड़-खाबड़ इलाकों, कम आबादी, खराब मौसम, बिजली की कमी जैसी परेशानियों का सामना USF को करना पड़ा है। कहा गया है कि इस वजह से तमाम इलाकों तक दूरसंचार सेवाएं पहुंचाई नहीं जा सकी हैं। एक ओर भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क लॉन्‍च हो गया है, वहीं पाकिस्‍तान में अभी 4G नेटवर्क ही चल रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.