फरवरी में फोन कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 105.18 करोड़ पार

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 17:52 IST
देश में कुल फोन कनेक्शनों की संख्या फरवरी में मामूली बढ़कर 105.18 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान जहां मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही, वहीं फिक्स्ड लाइन फोन कनेक्शनों की संख्या में गिरावट आई।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी के अंत तक देश में कुल फोन कनेक्शनों की संख्या 104.32 करोड़ थी।

समीक्षाधीन महीने में मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 102.66 करोड़ हो गई। जनवरी के अंत तक यह 101.79 करोड़ थी। वहीं वायरलाइन कनेक्शनों की संख्या जनवरी के 2.53 करोड़ से घटकर फरवरी में 2.52 करोड़ रह गई। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल की फिक्स्ड लाइन बाजार में 72.54 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। मोबाइल फोन घनत्व जनवरी के 80.30 से बढ़कर फरवरी में 80.91 प्रतिशत हो गया। ट्राई ने कहा कि 29 फरवरी, 2016 तक वायरलेस फोन बाजार में 91.38 प्रतिशत हिस्सेदारी पर निजी क्षेत्र का कब्जा था। वहीं बीएसएनएल और एमटीएनएल के पास सिर्फ 8.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। माह के दौरान भारती एयरटेल ने 29 लाख नए ग्राहक बनाए और उसके कनेक्शनों की संख्या 24.86 करोड़ पर पहुंच गई। वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 20.34 लाख की बढ़ोतरी के साथ 19.67 करोड़ रही।

आइडिया सेल्युलर ने 14.63 लाख नए ग्राहक बनाए और उसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 17.46 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों की संख्या 6.99 लाख की बढ़ोतरी के साथ 10.19 करोड़ रही। एयरसेल ने 6.10 लाख नए ग्राहक बनाए और उसके ग्राहकों की संख्या 8.66 करोड़ रही। वहीं टेलीनॉर के ग्राहकों की संख्या 2.50 लाख की बढ़ोतरी के साथ 5.16 करोड़ रही।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , phone connection, bsnl, idea, airtel, vodafone, aircel, reliance
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  2. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  3. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  2. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  3. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  4. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  5. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  6. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  7. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  9. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  10. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.