Jio Welcome Offer: यूजर्स को फ्री में मिल रही है जियो 5G सर्विस, अपने लिए ऐसे करें चेक

Jio Welcome Offer का फायदा लेने के लिए जियो यूजर के पास Jio 5G-नेटवर्क सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना जरूरी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Jio 5G को दिल्ली-NCR, बेंगलुरू और हैदराबाद में सबसे पहले लाइव किया गया था
  • सर्विस मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई और नाथद्वारा में भी उपलब्ध है
  • लिस्ट में लेटेस्ट शहर पुणे है, जहां सर्विस को बुधवार को शुरू किया गया है

Jio 5G को मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई और नाथद्वारा में भी चुनिंदा जगहों पर शुरू किया गया है

Jio Welcome Offer: Jio ने अन्य बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर देश में चुनिंदा शहरों में 5G सर्विस शुरू कर दी है और कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में 5G सर्विस को देश के ज्यादातर हिस्सों में फैलाया जाएगा। कंपनी ने बीटा टेस्टिंग के दौरान जियो वेलकम ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत लोगों को फ्री 5G सर्विस मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस सर्विस के लिए जियो यूजर्स को किसी प्रकार का स्पेशल रीचार्ज नहीं कराना होगा। हालांकि, कुछ शर्ते हैं, 5G का मजा उठाने के लिए जिनका पूरा होना जरूरी है। हम यहां उन्हीं शर्तों के बारे में आपको बता रहे हैं।

Jio Welcome Offer के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि फिलहाल जियो की 5G सर्विस बीटा टेस्टिंग के गुजर रही है। जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क हाल ही में बेंगलुरू और हैदराबाद में लाइव किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी नेटवर्क को फैला दिया है। इसके अलावा, सर्विस गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि सैटेलाइट टाउन्स में भी उपलब्ध है। सर्विस को मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई और नाथद्वारा में भी चुनिंदा जगहों पर शुरू किया गया है। इस लिस्ट का लेटेस्ट शहर पुणे है, जहां अब 5G रोलआउट शुरू कर दिया गया है।

अब वेलकम ऑफर की बात करते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए जियो यूजर के पास Jio 5G-नेटवर्क सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना जरूरी है। यदि आपके पास 5G डिवाइस है, तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें से पहला यह कि आपके डिवाइस में 5G नेटवर्क एक्टिवेट होना चाहिए, जिसके लिए डिवाइस निर्माता अपडेट जारी कर रहे हैं। इसके अलावा, आपके डिवाइस में n28, n78, n258 बैंड्स का सपोर्ट होना जरूरी है। बैंड्स के बारे में आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस पेज पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस के बॉक्स में भी सभी बैंड्स की जानकारी मौजूद होती है।

यदि आपका डिवाइस 5G नेटवर्क के लिए पूरी तरह से तैयार है, तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप 5G इस्तेमाल करने के लिए 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में मौजूद। हमने ऊपर उन शहरों के नाम लिखें हैं, जहां 5G नेटवर्क मौजूद है। 
Advertisement

इतना ही नहीं, आपके जियो नंबर पर 239 रुपये या उससे अधिक का एक्टिव प्लान होना जरूरी है। यदि आपके पास ऐसा पैक है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा और जियो का दावा है कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली 5G स्पीड 1Gbps तक है। 
Advertisement

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत मिल रही है। यह इनवाइट बेस्ट सर्विस है, जिसका मतलब है कि यह कंपनी द्वारा चुने गए चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यदि आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपको यह ऑफर मिला है या नहीं, तो आप कंपनी के आधिकारिक ऐप My Jio को अपने फोन पर इंस्टॉल करना होगा। यहां पर आप जियो वेलकम ऑफर का बैनर देख पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Welcome Offer, Jio 5G, Jio 5G Details
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.