Jio vs Airtel : रोजाना 1.5GB डेटा के मामले में कौन है बेहतर

सबसे कम प्राइस टैग के साथ रिलायंस जियो का रोजाना 1.5GB डेटा प्‍लान 119 रुपये से शुरू होता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 11:41 IST
ख़ास बातें
  • रोजाना 1.5 जीबी डेटा वाले चार-पांच प्‍लान हैं जियो और एयरटेल के पास
  • ज्‍यादातर यूजर्स रोजाना 1.5GB मोबाइल डेटा वाला प्‍लान लेना पसंद करते हैं
  • इस मामले में एयरटेल के मुकाबले जियो ज्‍यादा किफायती नजर आती है

एयरटेल का रोजाना 1.5GB डेटा प्लान 299 रुपये से शुरू होता है।

मोबाइल नंबर रिचार्ज कराते वक्‍त लोगों की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होता है डेटा। अनलिमिटेड कॉल और मेसेज तो आजकल ज्‍यादातर प्रीपेड रिचार्ज में मिलते ही हैं। फर्क होता है, तो मोबाइल डेटा का। ज्‍यादातर यूजर्स रोजाना 1.5GB मोबाइल डेटा वाला प्‍लान लेना पसंद करते हैं। उन लोगों के लिए भी यह पहली चॉइस होता है, जिनके पास ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है। रोजाना 1.5GB डेटा प्‍लान इसलिए भी पॉपुलर हैं, क्‍योंकि ये सही प्राइस टैग के साथ आते हैं। इतने डेटा में यूजर का एवरेज से ज्‍यादा काम हो जाता है। मसलन- वो मल्‍टीटास्किंग से लेकर लिमिटेड वीडियो स्‍ट्रीमिंग और म्‍यूजिक सुन सकता है। रोजाना 1.5GB डेटा प्‍लान के मामले में देश के टॉप टेलिकॉम ऑपरेटर यानी- जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के पास चार से पांच प्लान हैं। आज हम इन्‍हीं को टटोलेंगे और जानेंगे कि रोजाना 1.5GB डेटा के मामले में कौन ज्‍यादा फायदे ऑफर कर रहा है। 

शुरुआत करते हैं रिलायंस जियो से। सबसे कम प्राइस टैग के साथ रिलायंस जियो का रोजाना 1.5GB डेटा प्‍लान 119 रुपये से शुरू होता है। इस रिचार्ज प्‍लान में 14 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS ऑफर किए जाते हैं। इसके बाद 199 रुपये का रिचार्ज कंपनी ऑफर कर रही है। इसमें 23 दिनों के लिए 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं। ऐसे यूजर्स, जिन्‍हें एक महीने की वैलिडिटी चाहिए, वो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 239 रुपये वाले प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें भी रोजाना 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेली 100SMS ऑफर किए जा रहे हैं।
Advertisement

इसके बाद 56 दिन और 84 दिन की वैलिड‍िटी वाले डेली 1.5GB डेटा रिचार्ज हैं। ये क्रमश: 479 रुपये और 666 रुपये के हैं। अगर आप और ज्‍यादा दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं, तो 2545 रुपये में 336 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा पा सकते हैं। बाकी फायदे अन्‍य रिचार्ज की तरह ही हैं। Reliance Jio के सभी प्रीपेड प्लान Jio TV और Jio Cinema समेत Jio के एप्लिकेशन के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

बात करें एयरटेल के रोजाना 1.5GB डेटा प्लान की, तो यह 299 रुपये से शुरू होता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5GB डेटा, 100 SMS रोज और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके बाद 479 रुपये का रिचार्ज है। इसमें 56 दिनों के लिए यही फायदे ऑफर किए जाते हैं। बात करें तीन महीनों की वैलिड‍िटी वाले रिचार्ज की, तो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 719 रुपये का रिचार्ज है। इसमें भी रोजाना 1.5GB डेटा के साथ बाकी फायदे ऑफर किए जाते हैं। कंपनी 666 रुपये का प्लान भी ऑफर कर रही है। इसमें 70 दिनों के लिए बाकी रिचार्ज जैसे फायदे ऑफर किए जा रहे हैं। इन सभी रिचार्ज में एमेजॉन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिलता है। साथ में एयरटेल थैंक्‍स के फायदे मिलते हैं। यानी यूजर्स Wync फ्री  म्‍यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स आदि पा सकते हैं। 
Advertisement

दोनों टेलिकॉम ऑपरेटर्स के रिचार्ज को देखने के बाद पता चलता है कि प्राइस टैग के मामले में रिलायंस जियो आगे है। कंपनी महज 119 रुपये में रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर कर रही है। उसके पास एनुअल प्‍लान भी है। इस मामले में एयरटेल का सबसे सस्‍ता रिचार्ज 299 रुपये का है। यही फायदे जियो 239 रुपये में दे रही है। इसी तरह जियो 666 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, जिसके लिए एयरटेल यूजर्स को ज्‍यादा पैसे देने पड़ते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: airtel recharge, Jio recharge, airtel vs jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.