Airtel या फिर Jio... किसका डेली 3GB डेटा प्लान है बेस्ट?

Airtel और Jio दोनों ही कंपनियां 3 डेली 3 जीबी डेटा प्लान्स लेकर आती हैं, जिसमें एयरटेल का सबसे किफायती प्लान 398 रुपये का है जबकि जियो का सबसे किफायती डेली 3 जीबी डेटा प्लान 349 रुपये में आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 फरवरी 2021 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Airtel का सबसे सस्ता डेली 3 जीबी डेटा प्लान 398 रुपये का है
  • Jio का सबसे सस्ता डेली 3 जीबी डेटा प्लान 349 रुपये का है
  • जियो के 999 रुपये के रीचार्ज में 84 दिन तक के लिए मिलेगा 252 जीबी डेटा

Airtel और Jio दोनों ही कंपनियां 3 डेली 3 जीबी डेटा प्लान्स लेकर आती हैं

इंटरनेट आज के समय में हमारी जरूरत बन गई है, ऐसे में प्रीपेड रीचार्ज के जरिए 1 जीबी, 1.5 जीबी व 2 जीबी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को जल्द डेटा खत्म होने वाली परेशानी से रोज़ाना दो-चार होना पड़ता है। यदि आपको रोज़ाना 2 जीबी डेटा काफी नहीं पड़ता, तो ऐसे में आप डेली 3 जीबी डेटा रीचार्ज का विकल्प भी अपना सकते हैं। विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां डेली 3 जीबी डेटा रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। ऐसें में किस कंपनी का डेली 3 जीबी डेटा प्लान पैसा वसूल प्लान है, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के जरिए देने वाले हैं। हमने आपके लिए मार्केट की दो दिग्गज कंपनी Airtel और Jio के प्लान्स की तुलना आपस में की है, ताकि आप यह सुनिश्चित कर सकें कि आपके लिए कौन-सी कंपनी का रीचार्ज बेस्ट रहेगा।
 

Airtel 3GB Data Plans

Airtel के डेली 3 जीबी डेटा प्लान की बात करें, तो यह कंपनी अपने तीन प्लान में रोज़ाना 3 जीबी डेटा मुहैया कराती है। इसमें सबसे किफायती प्लान है 398 रुपये का। इसके बाद 448 रुपये के प्लान में और 558 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। एयरटेल के 398 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। जिसका मतलब है कि इस प्लान के तहत आपको कुल मिलाकर 84 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। डेटा बेनेफिट के साथ-साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होगी। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम,  फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूज़िक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स जैसे बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे।
Advertisement

बात यदि 448 रुपये वाले प्लान की करें, तो इसमें भी डेली 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। हालांकि, इस प्लान में आपको 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है। बाकि बेनेफिट्स एक जैसे ही हैं। जबकि 558 रुपये के प्लान में अंतर केवल वैधता का है, इस प्लान में डेली 3 जीबी डेटा 28 दिनों की वैधता की जगह 56 दिन की वैधता के साथ मिलता है। डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन छोड़कर इस प्लान के बाकि बेनेफिट एक जैसे हैं।
 

Jio 3GB Data Plans

Jio के डेली 3 जीबी डेटा के लिए भी तीन प्लान उपलब्ध हैं, जो हैं 349 रुपये, 401 रुपये और 999 रुपये का प्लान। शुरुआती राशि की बात करें, तो यकीनन जियो का रीचार्ज प्लान एयरटेल से काफी सस्त पड़ता है। 349 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

दूसरे प्लान की कीमत 401 रुपये है, जिसमें डेली 3 जीबी डेटा के साथ-साथ 6 जीबी डेटा अतिरिक्त मिलता है। हालांकि, इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है, जिसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 84 + 6 = 90 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा बाकि बेनेफिट 349 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के समान है। इसके सबसे महंगे रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 999 रुपये है। हालांकि, इस प्लान में आपको 84 दिन की वैधता के साथ डेली 3 जीबी डेटा मिलता है यानी कि कुल मिलाकर 252 जीबी डेटा। हालांकि, बाकि बेनेफिट दूसरे रीचार्ज के समान है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.