Jio के नया रिचार्ज, Rs 2 हजार से कम में पूरे साल Unlimited कॉल्‍स

रिलायंस जियो (Jio) ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं। इनमें सिर्फ वॉइस और SMS की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 17:43 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने बिना डेटा के दो रिचार्ज पेश किए
  • सिर्फ कॉल्‍स और SMS की मिलेगी सुविधा
  • कुछ रिचार्ज रिवाइज भी कर सकती है कंपनी

जियो के दो नए प्रीपेड रिचार्ज में सबसे पहला है 458 रुपये का प्‍लान। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

रिलायंस जियो (Jio) ने दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किए हैं। इनमें सिर्फ वॉइस और SMS की सुविधा मिलेगी। कोई इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाएगा। यह कदम ट्राई के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों से कहा गया था कि वो वॉयस कॉल और SMS के लिए स्टैंडअलोन स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) पेश करें। वहीं, एक टिप्‍सटर ने दावा किया है कि जियो जल्‍द अपने कुछ पुराने प्‍लान्‍स को रिवाइज करने वाली है। टिप्‍सटर का दावा है कि जियो के चुनिंदा प्‍लान महंगे होने वाले हैं। 
 

Jio New Voice and SMS Packs

जियो के दो नए प्रीपेड रिचार्ज में सबसे पहला है 458 रुपये का प्‍लान। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 1000 फ्री SMS दिए जाते हैं। दूसरी ओर, कंपनी 1958 रुपये का प्‍लान लेकर आई है। उसमें 365 दिनों यानी पूरे एक साल के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 3600 फ्री SMS दिए जाते हैं।  
Advertisement

भले इन दोनों रिचार्जों पर कोई इंटरनेट डेटा नहीं मिलता पर JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। जियो की तरह ही एयरटेल ने भी वॉइस ओनली रिचार्ज पेश किए हैं। 

दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर टिप्‍सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने दावा किया है कि जियो के दो रिचार्ज अब रिवाइज होने जा रहे हैं। उनका कहना है कि 479 रुपये के जिस प्‍लान पर वॉइस और SMS के साथ 6GB डेटा दिया जाता है, उसके दाम अब 539 रुपये होने वाले हैं। वहीं, 1,899 रुपये का 24GB डेटा वाला रिचार्ज प्‍लान 2249 रुपये का होने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.