Jio का न्‍यू ईयर गिफ्ट! एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च किया 5G इंटरनेट

Jio 5G : जियो ने बताया है कि मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी समेत त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • 11 शहरों में लॉन्‍च हुई जियो की सर्विस
  • यह जियो का अबतक का सबसे बड़ा रोलआउट है
  • यूपी की राजधानी में पहुंची जियो की 5जी सर्विस

Jio 5G : जियो ने बताया है कि इन 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत इनवाइट किया जाएगा।

रिलायंस जियो (Jio) ने अपना सबसे बड़ा 5G रोलआउट किया है। कंपनी ने एकसाथ 11 शहरों में अपनी 5G सर्विसेज को लॉन्‍च कर दिया है। जियो ने बताया है कि इन 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइट पाने वाले जियो यूजर्स को बिना कोई एक्‍स्‍ट्रा पैसा दिए अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जाएगा। जियो का दावा है कि यूजर्स को 1जीबीपीएस+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जिन शहरों में Jio की 5G सर्विस लॉन्‍च हुई है, उनमें शामिल हैं- लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी। जियो ने बताया है कि मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी समेत त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर है। 
Advertisement

इस बारे में बोलते हुए जियो के प्रवक्ता ने कहा कि 11 शहरों में एकसाथ 5G रोलआउट करने पर हमें गर्व है और जब से हमने True 5G सेवाओं को रोलआउट करना शुरू किया है, तब से यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5G टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे। 

जियो ने कहा है कि जिन शहरों में उसकी 5जी सेवाएं लॉन्‍च हुई हैं, उनमें मशहूर टूरिस्‍ट प्‍लेस व एजुकेशनल सेंटर शामिल हैं। जियो ने कहा है कि उसकी ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ इन क्षेत्रों को न केवल सबसे अच्छा नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई बिजनेसेज के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.