Jio Triple Cashback Offer की आख़िरी तारीख़ बढ़ी, 2,599 रुपये तक का है फायदा

इसी महीने लॉन्च किए गए 2,599 रुपये तक के फायदे वाले जियो कैशबैक ऑफर के 25 नवंबर को खत्म होने की उम्मीद थी। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर जियो ने चुपचाप ऑफर की अंतिम तारीख़ बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 11:46 IST
ख़ास बातें
  • जियो कैशबैक ऑफर के 20 नवंबर को खत्म होने की उम्मीद थी
  • इस बार वॉलेट पार्टनर की संख्या कम हो गई है
  • कैशबैक और डिस्काउंट को तुरंत रिडीम किया जा सकता है
इसी महीने लॉन्च किए गए 2,599 रुपये तक के फायदे वाले जियो कैशबैक ऑफर के 25 नवंबर को खत्म होने की उम्मीद थी। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर जियो ने चुपचाप ऑफर की अंतिम तारीख़ बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है। इसका मतलब है कि प्राइम यूज़र अब, अगले महीने के मध्य तक जियो वाउचर, वॉलेट कैशबैक और ऑनलाइन ट्रैवल और शॉपिंग डिस्काउंट का फायदा ले पाएंगे। बहरहाल, इस बार कैशबैक ऑफर करने वाले जियो के वॉलेट पार्टनर बहुत कम रह गए हैं।

जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर के तहत, अगर सब्सक्राइबर 399 रुपये या उससे महंगे पैक से मायजियो या जियो डॉट कॉम से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दिया जाएगा। आप इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे।
Advertisement

अगर सब्सक्राइबर ऑफर अवधि के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज करते हैं, तो भी उन्हें कैशबैक मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने जियो नेटवर्क को अभी ज्वाइन किया है और अमेज़न पे से 459 रुपये का पैक रीचार्ज करते हैं तो आपको जियो की ओर से 400 रुपये का वाउचर मिलेगा और अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 99 रुपये का कैशबैक भी। इस तरह से कुल फायदा 499 रुपये का हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह टेलीकॉम कंपनी पार्टनर वॉलेट के साथ नए ग्राहकों को मौज़ूदा जियो यूज़र की तुलना में ज़्यादा फायदा पहुंचा रही है। उदाहरण के लिए, फ्रीचार्ज प्लेटफॉर्म से अगर कोई पुराना जियो ग्राहक रीचार्ज कराता है तो उसे कोई कैशबैक नहीं मिलेगा।
 
पार्टनर वॉलेट के साथ मिलने वाला कैशबैक...
Advertisement

पार्टनर नए यूज़र के लिए कैशबैक मौज़ूदा यूज़र के लिए कैशबैक
मोबिक्विक 300 रुपये (कोड - NEWJIO) 149 रुपये (कोड - Jio149)
एक्सिस पे 100 रुपये 35 रुपये
अमेज़न पे 99 रुपये 20 रुपये
फोनपे 75 रुपये 30 रुपये
पेटीएम 50 रुपये (कोड - NEWJIO) 15 रुपये (कोड - PAYTMJIO)
फ्रीचार्ज 50 रुपये (कोड - JIO50) कुछ भी नहीं


Advertisement
कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से और भी ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद कुल फायदा 2,599 रुपये तक का हो जाएगा। इस ऑफर के तहत, आपको AJio.com से 1,500 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी करने पर 399 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से 1,999 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह जियो ने यात्रा डॉट कॉम से भी साझेदारी की है। अगर आप इस ट्रैवल वेबसाइट से फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो एक तरफ की फ्लाइट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी और राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये की। गौर करने वाली बात है कि महीने भर में यह दूसरा जियो कैशबैक ऑफर है। एयरटेल भी कुछ इस तरह से अपने 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर दे रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio cashback, Jio Cashback Offer, Jio Offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.