Reliance Jio Summer Surprise Offer पर इस वजह से ट्राई ने लगाई रोक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 15:48 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई का कहना है कि जियो समर सरप्राइज़ ऑफर नियमों के हिसाब से नहीं था
  • यूज़र अभी भी जियो समर सरप्राइज़ ऑफर का लाभ उठा सकते हैं
  • जियो ने ऑफर को जल्द से जल्द बंद करने की बात कही है
Reliance Jio Summer Surprise Offer को वापस लेने के एक दिन बाद, ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि, जियो कोअपनी मुफ्त सेवाओं को इसलिए वापस लेने का आदेश दिया गया क्योंकि ये सेवाएं ट्राई के नियमों के अनुसार नहीं थीं। जियो के प्रमोशन ऑफर को लॉन्च होने के एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर रद्द कर दिया गया। रिलायंस जियो ने समर सरप्राइज़ ऑफर को रद्द करने पर सहमति जताते हुए कहा कि इस ऑफर को व्यावसायिक तौर पर बंद करने में कुछ दिन लग सकते हैं। जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के जियो यूज़र को तीन महीने के लिए मुफ्त 4जी डेटा, एसएमएस और जियो ऐप की सभी सेवाएं मुफ्त मिल रहीं थीं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने पीटीआई को बताया, ''हमने Jio Summer Surprise ऑफर की जांच की और पाया कि यह नियमों के हिसाब से नहीं था, इसलिए हमने जियो को यह ऑफर बंद करने की सलाह दी।'' इससे पहले ट्राई ने मुफ्त डेटा और वॉयस कॉल के लिए बढ़ाए गए रिलायंस जियो के प्रमोशनल ऑफर में कुछ भी गलत नहीं पाया था। जियो को इससे 10 करोड़ ग्राहक बनाने का उद्देश्य पूरा करने में मदद मिली थी।
Advertisement

हालांकि, अब ट्राई के आदेश के चलते इस स्कीम को रद्द कर दिया गया है। लेकिन जिन जियो प्राइम यूज़र ने पहले 303 रुपये या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कर लिया है, उन्हें जून तक Jio Summer Surprise Offer के फायदे मिलते रहेंगे। बहरहाल, अभी जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के बंद होने की आखिरी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। जिन यूज़र ने अभी प्राइम के लिए रीचार्ज नहीं किया है वो जियो प्राइम मेंबरशिप लेकर और 303 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए आखिरी तारीख 15 अप्रैल है।

31 मार्च तक 10 करोड़ जियो ग्राहकों में से करीब 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों ने जियो प्राइम के लिए साइनअप कर लिया था। और 303 रुपये या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराने पर ऑटोमेटिकली जियो समर सरप्राइज़ ऑफर में पोर्ट हो गए थे। जिन लोगों ने इससे कम वाला रीचार्ज किया था, उन्हें 303 रुपये या इससे ज़्यादा कीमत वाले रीचार्ज पर तीन महीनों के लिए मुफ्त सेवाएं मिलनी थीं।
Advertisement

रिलायंस जियो नेटवर्क ने मार्केट में कदम रखने के बाद से ग्राहकों को मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। बाकी टेलीकॉम कंपनियों ने ट्राई से बार-बार शिकायत की है कि जियो के मुफ्त वॉयस कॉल सुविधा के कारण उनके नेटवर्क पर दबाव रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.