डेली 2GB डाटा + 5GB Extra डाटा और 1 साल Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन से लैस है Jio का ये प्लान

Jio के इस प्लान में एक्स्ट्रा डाटा और Disney+Hotstar Mobile के रूप में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत 499 रुपये है लेकिन इस प्लान में यह आपको बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान में मिलेगी 84 दिन तक की वैलिडिटी
  • जियो के प्लान में 5GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है
  • Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए होगा उपलब्ध
लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक्स्ट्रा डाटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन Free मिल जाए, तो वह प्लान अपने आप में खास बन जाता है। आज हम आपके लिए Jio का एक ऐसा ही खास प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपको समान्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान वाले बेनेफिट्स के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें एक्स्ट्रा डाटा और Disney+Hotstar Mobile के रूप में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत 499 रुपये है लेकिन इस प्लान में यह आपको बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होगा।

दरअसल, यह जियो का एक Cricket स्पेशल प्लान है। जैसे कि आप सभी जानते हैं इस वक्त IPL मैच चल रहे हैं और आईपीएल मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए BCCI ने Disney+Hotstar के साथ साझेदारी की है, जिसका मतलब यह है कि डिज़नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्राइबर सीधे अपने फोन पर मैच का लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। ऐसे में आईपीएल प्रेमियों के लिए यह प्लान सोने पे सुहागा साबित होगा, जो कि डाटा... कॉलिंग... एसएमएस बेनेफिट के साथ-साथ डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल के जरिए आईपीएल का लाइवस्ट्रीम फोन पर देखने को मौका देगा। खास बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर के लिए प्राप्त होगा, यानी आईपीएल मैच खत्म होने के बाद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों व सीरीज़ का आनंद ले सकते हैं।
Advertisement

Jio के इस प्लान की कीमत 888 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात अन्य बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को 5GB एक्स्ट्रा डेटा मुहैया कराया जाता है। तो 84 दिन की वैधता के साथ आपको कुल मिलाकर प्ला में 173GB डाटा प्राप्त होगा।

इसके अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट भी प्लान का हिस्सा हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.