Jio Prime मेंबरशिप का क्या होगा? जल्द मिलेगा इस सवाल का जवाब

इन दिनों ज़्यादातर रिलायंस जियो यूज़र के मन में एक ही सवाल है- जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का क्या होगा? दरअसल, जियो प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख बेहद ही नज़दीक है। प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च 2018 को खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मार्च 2018 19:12 IST
ख़ास बातें
  • जियो प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च 2018 को खत्म हो जाएगी
  • यह सप्ताह Reliance Jio यूज़र के लिए बेहद ही अहम होगा
  • जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 99 रुपये है

Reliance Jio

इन दिनों ज़्यादातर रिलायंस जियो यूज़र के मन में एक ही सवाल है- जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का क्या होगा? दरअसल, जियो प्राइम मेंबरशिप की आखिरी तारीख बेहद ही नज़दीक है। प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च 2018 को खत्म हो जाएगी। इसके बाद कंपनी की आगे की रणनीति क्या होगी? इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। जियो ने जब पिछले साल जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को लॉन्च करते वक्त कहा था कि 31 मार्च 2018 तक अनलिमिटेड ऑफर का मज़ा लेने के लिए 99 रुपये से रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद जियो यूज़र को प्राइम सब्सक्रिप्शन का अतिरिक्त फायदा मिलता रहेगा। ऐसे में यह सप्ताह Reliance Jio यूज़र के लिए बेहद ही अहम होगा।

याद रहे कि रिलायंस जियो की सेवाओं के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio Prime सब्सक्रिप्शन को पेश किया था। इस दौरान कहा गया था कि प्राइम यूज़र को गैर-प्राइम यूज़र की तुलना में एक ही कीमत में ज़्यादा डेटा मिलेगा। हालांकि, जियो ने बाद में हर यूज़र के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन एक तरह से अनिवार्य ही कर दिया।
Advertisement

यह तो थी पुरानी कहानी। आगे क्या होगा? यह साफ नहीं है। गैजेट्स 360 को इतना ज़रूर पता है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है और इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है। अगर आप आज की तारीख में भी नया जियो कनेक्शन लेते हैं तो पहले रीचार्ज के दौरान जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। और इस सब्सक्रिप्शन की वैधता भी 31 मार्च 2018 तक की होगी। हालांकि, आप जिस रीचार्ज पैक को चुनते हैं, उसकी वैधता और उसके साथ मिलने वाले फायदे में कोई बदलाव नहीं होगा। अब यह देखना रोचक होगा कि जियो 1 अप्रैल से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को अनिवार्य करती है या नहीं। संभव है कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को पूरी तरह से खारिज ही कर दिया जाए। ऐसा भी हो सकता है कि Jio अपनी कंटेंट सेवाओं को जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन से पूरी तरह से जोड़ दे।
 
फिलहाल, हम आपको यही सुझाव देंगे कि अगर आप कोई नया जियो कनेक्शन लेने की ख्वाहिश रखते हैं या फिर किसी पुराने जियो सिम को पहली बार रीचार्ज कराना है, तो 31 मार्च तक का इंतज़ार कर लें। क्योंकि 99 रुपये वाला जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च तक ही वैध रहेगा। उम्मीद यही है कि रिलायंस जियो पहले की तरह ग्राहकों के बजट का ख्याल रखेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Prime Sub

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.