जियो प्राइम ऑफरः सस्ते में रीचार्ज कराने का आखिरी मौका

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 मार्च 2017 13:16 IST
रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आज आखिरी तारीख है। 31 मार्च को रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत मिलने वाली मुफ्त सेवाएं खत्म हो जाएंगी। एक अप्रैल से जियो सेवाओं के लिए पैसे देनें होंगे। कंपनी ने 99 रुपये वाले जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन पेश करके रेस की नई सिरे से शुरुआत कर दी। जियो प्राइम प्लान में मुफ्त कॉल के साथ मात्र 10 रुपये प्रति दिन के रेट में किफायती इंटरनेट डेटा मिलता है।

हम आपको बताते हैं कि रिलायंस जियो के सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन आप किस तरह प्राइम मेंबरशिप के रीचार्ज पर फायदा ले सकते हैं।
Advertisement

अगर रिलायंस जियो के जियो मनी ऐप से 99 रुपये प्राइम मेंबरशिप रीचार्ज करते हैं तो 50 रुपये का डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। यानी आपको सिर्फ 49 रुपये में ही आप प्राइम मेंबरशिप पा लेंगे।

सबसे पहले बात करते हैं ई-वॉलेट मोबिक्विक की। मोबिक्विक से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने पर 30 रुपये का सुपरकैश ऑफर है। इसके अलावा 150 रुपये का बस वाउचर भी मुफ्त मिल रहा है। वहीं अगर आप मोबिक्विक को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं यानी साइनअप कर रहे हैं तो आपको PRIMENEW प्रोमोकोड डालने पर 50 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। यानी 99 रुपये वाली प्राइम मेंबरशिप आपके 49 रुपये तक में मिल सकती है।
Advertisement

वहीं फोन पे ऐप से 99 रुपये वाली जियो प्राइम मेंबरशिप लेने पर 50 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। यानी यहां भी 49 रुपये में आप प्राइम मेंबरशिप के सदस्य बन जाएंगे। इसके अलाव दूसरे जियो रीचार्ज कराने पर भी 10 प्रतिशत (अधिकतम 25 रुपये) का कैशबैक मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance jio, jio prime, prime membership, jio recharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.