Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपने मेंबरशिप प्लान को रीलॉन्च किया है जिसमें यूजर को खास बेनिफिट्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 20:02 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक 300 रुपये का शुल्क देकर इस सदस्यता को ले सकते हैं।
  • मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को कंपनी खास बेनिफिट्स देगी।
  • जियो प्राइम प्लान यूजर्स के लिए 1 साल तक बेनिफिट लेकर आता है।

जियो प्राइम मेंबरशिप को कंपनी ने फिर से भारत में लॉन्च कर दिया है।

जियो प्राइम मेंबरशिप को कंपनी ने फिर से भारत में लॉन्च कर दिया है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपने मेंबरशिप प्लान को रीलॉन्च किया है जिसमें यूजर को खास बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो सब्सक्राइबर्स को निश्चित रीचार्ज प्लान की गारंटी मिलती है। यानी कीमतें भले ही बढ़ती रहें लेकिन सब्सक्राइबर्स को पुराने दामों में रीचार्ज का फायदा मिलेगा। इसी के साथ नए जियो प्रोडक्ट्स पर भी प्राइम यूजर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। आइए जानते हैं कितना होगा मेंबरशिप चार्ज, और कैसे ले सकते हैं सदस्यता। 

300 रुपये देकर पाएं जियो की खास सदस्यता
जियो प्राइम मेंबरशिप भारतीय यूजर्स के लिए फिर से उपलब्ध है। जियो ग्राहक 300 रुपये का शुल्क देकर इस सदस्यता को ले सकते हैं। यह एक वन-टाइम पेमेंट है जिसका भुगतान करके सभी मौजूदा प्रीपेड-पोस्टपेड कस्टमर, और नए जियो कस्टमर इसका लाभ उठा सकते हैं। अन्य टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के लिए यह नहीं है। अन्य सब्सक्राइबर्स जियो में कनेक्शन को पोर्ट करवाकर सदस्यता के पात्र बन सकते हैं।

Advertisement

जियो प्राइम ग्राहकों को क्या मिलेगा खास
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को कंपनी खास बेनिफिट्स देगी। यह सभी मौजूदा प्रीपेड-पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मेंबरशिप लेने पर जियो प्राइम सदस्यों को रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने की टेंशन नहीं होगी। कंपनी दाम बढ़ाती भी है तो प्राइम यूजर्स के लिए पैक पुराने दामों पर उपलब्ध रहेंगे। इसी के साथ यूजर्स को कैशबैक भी मिलेगा। कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 

कितने दिनों तक मान्य होगी मेंबरशिप
कंपनी का कहना है कि जियो प्राइम प्लान यूजर्स के लिए 1 साल तक बेनिफिट लेकर आएगा। इसमें सालभर तक यानी 5 सितंबर 2027 तक इसके लाभ मान्य रहेंगे। यानी सालभर के अंदर कंपनी रीचार्ज प्लान के दाम बढ़ाती भी है तो प्राइम मेंबर्स पर इसका असर नहीं होगा। यूजर्स को 300 रुपये का कैशबैक वाउचर भी मिलेगा जिसे वे JioHome या JioPC कनेक्शन के वक्त रीडीम भी करवा सकेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.