20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स

Reliance Jio अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दे रहा है। इन प्लान्स में Google Gemini Pro, JioHotstar, JioGames और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Jio के चुनिंदा प्लान्स में 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा मिल रहा है
  • कई प्लान्स में Google Gemini Pro और JioHotstar का फायदा भी शामिल
  • 459 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा भी

Jio के चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स में एक्स्ट्रा डेटा और AI बेनिफिट्स मिल रहे हैं

Photo Credit: RIL

आज के समय में हमारे ज्यादातर ऑनलाइन काम मोबाइल फोन से ही होते हैं और Instagram, YouTube, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म ने डेटा की खपत भी बढ़ा दी है। अब यदि आप Reliance Jio यूजर हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है, क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि Jio अपने कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का बेनिफिट दे रहा है। 

इन Jio Prepaid Recharge Plans में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से लेकर 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई प्लान्स में Google Gemini Pro, JioHotstar, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Jio Rs 459 Plan

459 रुपये का Youth and Gaming Plan 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसमें रोज 2GB डेटा के अलावा 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, यानी कुल 61GB डेटा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और पात्र यूजर्स के लिए Unlimited 5G डेटा भी शामिल है।

इसके अलावा Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, 5TB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने का JioHotstar Mobile, JioGames Mobile, Snapchat+ और JioAICloud के 50GB स्टोरेज जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

Jio Rs 495 Plan

यह भी 28 दिन की वैधता वाला Youth and Gaming Plan है। इसमें रोज 1.5GB डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर यूजर को 47GB डेटा मिलता है। इस प्लान में JioGames Cloud, FanCode और Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Jio Rs 545 Plan

545 रुपये के प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। यानी कुल 61GB डेटा। यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और पात्र यूजर्स को Unlimited 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, Google Gemini Pro, JioGames Cloud, FanCode और JioAICloud के 50GB स्टोरेज का लाभ भी मिलता है।

Jio Rs 749 Plan

अगर आपको लंबी वैधता चाहिए, तो 749 रुपये वाला प्लान 72 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 2GB डेटा के अलावा 20GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। इस तरह कुल 164GB डेटा मिलता है।

इसके साथ Unlimited 5G, Google Gemini Pro, JioHotstar Mobile और JioAICloud के 50GB स्टोरेज जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Jio Rs 899 Plan

899 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें रोज 2GB डेटा के अलावा 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर यूजर्स को 200GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी Unlimited Voice Calling, 100 SMS प्रतिदिन, Unlimited 5G (पात्र यूजर्स के लिए), Google Gemini Pro, JioHotstar Mobile और JioAICloud जैसे फायदे दिए जा रहे हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  2. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  3. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  4. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  5. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
  8. 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
  9. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.