Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे

पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने यूज़र को अतिरिक्त डेटा और एक नए प्लान का ऐलान किया था। इन जियो प्लान में बदलाव का मतलब है कि अब यूज़र को ज़्यादा डेटा और वैधता मिलेगी।

Jio Republic Day 2018 Offer में मिल रहे हैं ये फायदे
ख़ास बातें
  • जियो फोन यूज़र को नए प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है
  • 1 जीबी प्रतिदिन डेटा वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है
  • इसी तरह 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान की जगह 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है
विज्ञापन
पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने यूज़र को अतिरिक्त डेटा और एक नए प्लान का ऐलान किया था। इन जियो प्लान में बदलाव का मतलब है कि अब यूज़र को ज़्यादा डेटा और वैधता मिलेगी। चाहें आप एक स्मार्टफोन या जियो फोन यूज़र हों, जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत आपके लिए कुछ ना कुछ तो मिल ही जाएगा। यह देखते हुए कि इन प्लान में प्रमोशन के लिए बदलाव किया जाता रहा है, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये फायदे कब तक मिलेंगे। लेकिन फिलहाल, जियो यूज़र की चांदी है और वो इन पैक का लाभ ले सकते हैं। देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए गए नए प्लान के बारे में जानें।

49 रुपये वाला जियो प्लान
यह प्लान ख़ासतौर पर जियो फोन यूज़र के लिए है और इसके तहत 28 दिन के लिए 1 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेटा भले ही कम मिलता हो लेकिन कंपनी द्वारा 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया जाने वाला सबसे सस्ता प्लान है  जो इसके 4जी फ़ीचर फोन के ग्राहकों के लिए बनाया गया है।

149 रुपये वाला जियो प्लान
149 रुपये वाले प्लान को जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस पैक में 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन और दूसरी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं। जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत, ग्राहकों को 28दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा के अलावा मुफ्त अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और कंपनी के ऐप के लिए मुफ्त एक्सेस मिलता है।

198 रुपये वाला प्लान
इन पैक के तहत पहले 28 दिन के तहत प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, मुफ्त कॉल रोमिंग में अनलिमिटेड कॉल और जियो ऐप्स के लिए मुफ्त एक्सेस मिलता है। अपडेट किए जाने के बाद, यूज़र को 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन मिलेगा जबकि बाकी सुविधाएं पहले वाली ही हैं। यह प्लान अब 299 रुपये जैसा है और दोनों में समान सुविधाएं मिलती है।

349 रुपये वाला जियो प्लान
349 रुपये वाले पैक की वैधता 70 दिन है और इसमें पहले 1 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलता था। लेकिन अब जियो 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है। कुल मिलाकर अब जियो के इस प्लान में 70 जीबी की जगह 105 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा बाकी सुविधाएं जैसे मुफ्त अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और कंपनी के ऐप का एक्सेस मिलता है।

398 रुपये वाला जियो प्लान
398 रुपये वाले जियो प्लान को 70 दिनों के लिए 1.5 जीबी डेटा के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन 26 जनवरी की रात से इस पैक में 2 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलने लगा। जिसका मतलब है कि यूज़र को अब 105 जीबी डेटा की जगह 140 जीबी डेटा मिलता है।

399 रुपये वाला जियो प्लान
26 जनवरी से पहले 399 रुपये वाला रीचार्ज खरीदने वाले ग्राहकों को 84 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। लेकिन अब, इसी रीचार्ज पैक खरीदने वाले ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। यानी वैधता की कुल अवधि के दौरान 126 जीबी डेटा दिया जा रहा है।

448 रुपये वाला जियो प्लान
1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले रीचार्ज पैक वाले दूसरे पैक की तरह ही 448 रुपये वाले जियो प्लान में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिन है इसलिए अब यूज़र को 126 जीबी डेटा की जगह 168 जीबी डेटा मिलेगा।

449 रुपये वाला जियो प्लान
जियो अपने रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत अब, 449 रुपये वाले रीचार्ज पैक में 91 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। यानी अब इस पैक में ग्राहकों को 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 136.5 जीबी डेटा मिलता है। जबकि पहले इस पैक में 91 जीबी डेटा मिलता था

498 रुपये वाला जियो प्लान
Republic Day 2018 Offer के तहत रिलायंस जियो का यह सबसे महंगा प्लान है। 498 रुपये वाले जियो प्लान में अब 91 दिन के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है जबकि इसी वैधता के साथ पहले इस पैक में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर किया जा रहा था। ग्राहकों को अब पहले मिलने वाले कुल 136.5 जीबी डेटा की जगह 91 दिन के लिए कुल 182 जीबी डेटा मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि आपको इन नए प्लान का फ़ायदा लेने के लिए मौज़ूदा प्लान की वैधता खत्म होने तक इंतज़ार करना होगा। तभी आप नए अतिरिक्त डेटा फायदे का मज़ा ले पाएंगे। उदाहरण के लिए, अगर आपका मौज़ूदा प्लान 15 फरवरी को खत्म होता है तो आप रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत नया प्लान खरीद तो सकते हैं लेकिन इसका फायदा आपको 16 फरवरी से मिलेगा। इसके अलावा आप मायजियो ऐप में जाकर नए रीचार्ज पैक पर स्विच कर सकते हैं, लेकिन इस स्थिति में आपका मौज़ूदा चल रहा प्लान रद्द हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Plans, Mukesh Ambani, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »