Jio Phone यूज़र्स को मुफ्त मिलेंगे 100 कॉलिंग मिनट और SMS

Jio की तरह Airtel ने भी हाल ही में 17 अप्रैल तक अपने 80 मिलियन से अधिक “कम-आय” वाले प्रीपेड यूज़र्स के लिए वैधता विस्तार की घोषणा की और उन्हें 10 रुपये का टॉक टाइम बैलेंस दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 19:40 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone यूज़र्स वैधता खत्म होने के बाद भी ले पाएंगे इनकमिंग कॉल
  • जियो फोन यूज़र्स को 17 अप्रैल तक के लिए मिलेंगे 100 मुफ्त कॉलिंग मिनट
  • कॉलिंग के साथ 100 मुफ्त एसएमएस का भी फायदा

Jio 'Recharge at ATM' सुविधा के जरिए एटीएम से भी हो सकता है रीचार्ज

Jio Phone यूजर्स को 17 अप्रैल तक फ्री में 100 मिनट वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मैसेज मिल रहे हैं। इसकी जानकारी Reliance Jio ने दी है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि सभी जियो फोन यूज़र्स अपने अकाउंट पर उपलब्ध वैधता के खत्म होने के बाद भी बिना किसी रुकावट के इनकमिंग कॉल प्राप्त करते रहेंगे। अन्य गैर-सरकारी कंपनियों की तरह ही जियो ने भी यह कदम भारत में कोरोनोवायरस प्रकोप के दौरान अपने यूज़र्स की मदद के लिए उठाया गया है करना है। यदि आप भारत में रहते हैं तो आपको पता ही होगा कि भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है, जिसके तहत लोगों को अपने घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। हाल ही में Airtel, Vodafone Idea और BSNL ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए वैधता के विस्तार की घोषणा की थी।

कंपनी के अनुसार, Jio Phone यूज़र्स को 17 अप्रैल तक पूरे देश में कहीं भी वॉयस कॉल करने और मैसेज भेजने के लिए क्रमश: 100 मिनट और 100 एसएमएस बिना किसी शुल्क के दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी जियो फोन यूज़र्स को वैधता खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल मिलती रहेगी।

इस कठिन समय में जियो फोन यूज़र्स की मदद करने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, टेलीकॉम दिग्गज ने अपने नियमित जियो ग्राहकों के लिए ऐसे किसी भी लाभ की घोषणा फिलहाल नहीं की है।

हाल ही में जियो ने 'रीचार्ज एट एटीएम' सेवा शुरू की ताकि नियमित यूज़र्स को अपने अकाउंट को सीधे नजदीकी ATM से रिचार्ज करने की सुविधा मिले। ग्राहक डिजिटल चैनलों जैसे कि MyJio ऐप या Jio.com वेबसाइट के जरिए से या Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे रीचार्ज प्लेटफॉर्मों के जरिए भी रीचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पर एक एसएमएस के जरिए भी रीचर्ज करने की सुविधा भी दे रही है।
Advertisement

Axis Bank के ग्राहक - मोबाइल नंबर <स्पेस> 10-डिज़िट का मोबाइल नंबर <स्पेस> Jio <स्पेस> रीचार्ज की राशि <स्पेस> अपने बैंक खाते के अंतिम छह अंकों को 9717000002 या 5676782 पर भेजकर रिचार्ज कर सकते हैं। इसी तरह, ICICI Bank ग्राहक - MTOPUP <स्पेस> Jio <स्पेस> 10 डिज़िट मोबाइल नंबर <स्पेस> रीचार्ज की राशि <स्पेस> बैंक खाते के अंतिम छह अंकों को 9222208888 पर भेजकर रिचार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

Jio की तरह Airtel ने भी हाल ही में 17 अप्रैल तक अपने 80 मिलियन से अधिक “कम-आय” वाले प्रीपेड यूज़र्स के लिए वैधता विस्तार की घोषणा की और उन्हें 10 रुपये का टॉक टाइम बैलेंस दिया है।

वोडाफोन आइडिया भी 17 अप्रैल तक फीचर फोन वाले अपने 100 मिलियन से अधिक प्रीपेड यूज़र्स के लिए वैधता विस्तार ऑफर लेकर आई है और उन्हें 10 रुपये का टॉक टाइम दिया है।
Advertisement

बीएसएनएल ने भी 20 अप्रैल तक मोबाइल वैधता विस्तार की घोषणा की और ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम प्रोत्साहन के तौर पर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.