Jio Phone के लिए 297 रुपये और 594 रुपये वाले रीचार्ज पैक लॉन्च, जानें इनके बारे में

Reliance Jio ने गुरुवार को जियो फोन यूज़र के लिए दो नए रिचार्ज पैक लॉन्च किए। Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए गए ये रीचार्ज पैक 297 रुपये और 594 रुपये के हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 11:02 IST
ख़ास बातें
  • 297 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की है
  • 549 रुपये वाले Jio रीचार्ज पैक की वैधता 168 दिनों की है
  • ये दोनों ही रीचार्ज पैक सिर्फ Jio Phone यूज़र के लिए हैं

Jio का ये Recharge Plan सिर्फ जियो फोन यूज़र के लिए हैं

जियो फोन यूज़र के लिए Reliance Jio ने गुरुवार को लंबी वैधता वाले रीचार्ज पैक लॉन्च किए। खास Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए गए ये रीचार्ज पैक 297 रुपये और 594 रुपये के हैं। ज़्यादा दिनों की वैधता के साथ आने वाले इन प्रीपेड पैक में जियो फोन यूज़र अनलिमिटेड कॉल और अनलिमिडेट डेटा का भी फायदा पाएंगे। जानकारी दी गई है कि जियो फोन यूज़र इन पैक के ज़रिए जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाएंगे। वैधता के दौरान ग्राहकों के पास मुफ्त एसएमएस भेजने की भी सुविधा होगी।

बताया गया है कि यह बीते साल लॉन्च किए गए Jio Phone Monsoon Hungama Offer का ही विस्तार है। 297 रुपये और 594 रुपये वाले रीचार्ज पैक मौज़ूदा 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध होंगे। पुराने रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।
 

Jio Phone के लिए 297 रुपये का प्लान

297 रुपये वाले रीचार्ज पैक में Jio Phone यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन 0.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा Jio की ओर से ग्राहकों को 300 एसएमएस भी दिए जाएंगे।

(पढ़ें: Jio Phone पर मिलेगी Kumbh Mela 2019 से जुड़ी हर अहम जानकारी)
 

Jio Phone के लिए 594 रुपये का प्लान

Jio Phone यूज़र चाहें तो 594 रुपये का रीचार्ज पैक भी चुन सकते हैं। इस पैक में यूज़र को 168 दिनों तक हर दिन 0.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से कुल 84 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

297 रुपये वाले रीचार्ज पैक की तरह 549 रुपये वाले Jio रीचार्ज पैक में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 300 एसएमएस दिए जाएंगे। दोनों ही पैक में जियो फोन यूज़र को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। हर दिन 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

मार्केट में पहले से जियो फोन यूज़र के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये वाले पैक पहले से मौज़ूद हैं। इन तीनों ही पैक की वैधता 28 दिनों की है। गौर करने वाली बात है कि ये रीचार्ज पैक सिर्फ जियो फोन यूज़र के लिए हैं, आम जियो सब्सक्राइबर्स के लिए नहीं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.